फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major accident averted after Duronto, Hatia Anand Vihar and Mahabodhi Express were on same track

टला बड़ा रेल हादसा, इलाहाबाद के नजदीक एक ही ट्रैक पर दौड़ीं तीन ट्रेनें

Tue, 26 Sep 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम Updated Tue, 26 Sep 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Major accident averted after Duronto, Hatia Anand Vihar and Mahabodhi Express were on same track
- फोटो : ANI

मंगलवार को देश एक बड़ी रेल दुर्घटना का गवाह बनने से उस वक्त बच गया, जब तीन ट्रेनें एक ही ट्रैक पर दौड़ने लगीं। ये भाग्य ही था कि इस बड़ी चूक की जानकारी समय रहते हो गई और भारतीय रेलवे हरकत में आ गया।

विज्ञापन


दरअसल इलाहाबाद के पास दूरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, और महाबोधि एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आ गई। लगातार रेल दुर्घटनाओं के बाद आलोचनाओं का शिकार हो रहे रेल मंत्रालय के लिए एक राहत की खबर थी। 
विज्ञापन
पिछले एक महीने में रेलवे ने तीन बड़े रेल हादसे देखे हैं। 7 सितम्बर को यूपी के सोनभद्र में एक रेल हादसा सामने आया जहां शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 29 अगस्त को महाराष्ट्र के टिटवाला में भी एक रेल हादसा हुआ, जहां नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे।


23 अगस्त को औरेया में एक रेल हादसा हुआ जहां कैफियत एक्सप्रेस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं 19 अगस्त को भी मुजफ्फरनगर के खतौली में उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें 26 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed