फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   main conspirator in the gold smuggling case arrested in UAE

सोना तस्करी मामले के मुख्य साजिशकर्ता यूएई में गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2020 02:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
main conspirator in the gold smuggling case arrested in UAE
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को विशेष अदालत को बताया कि केरल के हाईप्रोफाइल सोना तस्करी मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं फैसल फरीद और राबिंस हमीद को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार किया जा चुका है। जवाबी हलफनामे में एनआईए ने एक आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका का विरोध किया। अब इस मामले की बुधवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


एनआईए ने कोर्ट को बताया कि सोना तस्करी मामले में फरार छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



कोर्ट में दाखिल हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा, 11 अगस्त को दुबई के दो दिवसीय दौरे एनआईए की टीम ने यूएई सरकार से तस्करी के मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की थी। एनआईए ने यूएई सरकार से दोनों देशों के बीच रिश्तों को बर्बाद करने का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कस्टम विभाग ने राजनयिक चैनल के जरिये यूएई से लाए करीब 30 किलो सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed