{"_id":"61a2c89abc6da61f6c680a04","slug":"main-accused-of-godhrakand-haji-bilal-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गोधरा में ट्रेन जलाने के अपराधी बिलाल की मौत, लंबे समय से था बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: गोधरा में ट्रेन जलाने के अपराधी बिलाल की मौत, लंबे समय से था बीमार
Sun, 28 Nov 2021 05:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वडोदरा
एजेंसी, वडोदरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:39 AM IST
सार
बिलाल इस्माइल अब्दुल मजीद उर्फ बिलाल उन 11 अपराधियों में से एक था, जिन्होंने 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का एस 6 कोच जलाया था।
विज्ञापन
गोधरा कांड (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन जलाने वाला अपराधी हाजी बिलाल (61) की बीमारी से मौत हो गई। वह वडोदरा की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त एवी राजगोर ने बताया कि उसे शुक्रवार को एसएसजी अस्पताल ले जाया गया था, यहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
बिलाल की मौत के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उसका शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। हाजी बिलाल गुजरात की वड़ोदरा जेल में बंद था।
विज्ञापन
बिलाल इस्माइल अब्दुल मजीद उर्फ बिलाल उन 11 अपराधियों में से एक था, जिन्होंने 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का एस 6 कोच जलाया था। इस कोच में अयोध्या से कारसेवक लौट रहे थे। आग में 59 लोग जलकर मर गए थे। गुजरात हाई कोर्ट ने सभी 11 दोषियों की मौत की सजा को आजीवान कारावास में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन