{"_id":"6aec4f51655578086a0f946d","slug":"mahua-moitra-hits-back-at-bjp-over-cjp-foreign-funding-allegations-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआ मोइत्रा का पलटवार: बोलीं- सीजेपी को विदेश से नहीं, भाजपा से मिला पैसा; जितेंद्र सिंह ने लगाए थे ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महुआ मोइत्रा का पलटवार: बोलीं- सीजेपी को विदेश से नहीं, भाजपा से मिला पैसा; जितेंद्र सिंह ने लगाए थे ये आरोप
Thu, 05 Nov 2026 03:11 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:11 PM IST
सार
महुआ मोइत्रा ने सीजेपी को विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनावी बॉन्ड के जरिये भाजपा से पैसा मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा, टीएमसी सांसद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशी संगठनों से फंडिंग मिलने के आरोपों पर भाजपा को घेरा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खुद कहा है कि उन्हें विदेशी स्रोतों से नहीं, बल्कि भाजपा से चुनावी बॉन्ड के जरिये पैसा मिला है। मोइत्रा ने कहा कि सीजेपी के अशुतोष रांका और सौरव समेत अन्य सदस्यों ने भाजपा से फंड मिलने की बात कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'भाजपा ही उन्हें फंड दे रही है।'
जितेंद्र सिंह ने लगाए थे विदेशी फंडिंग के आरोप
दरअसल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि उसके कार्यकर्ताओं को देश और विदेश में मौजूद भारत विरोधी संगठनों से पैसा मिल रहा है। बंगलूरू में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दिपके को अनधिकृत स्रोतों से फंडिंग मिलने के पर्याप्त सबूत हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दानदाताओं से अभिजीत दिपके को पैसा मिल रहा है, जबकि अशुतोष रांका को पाकिस्तानी नेताओं से फंडिंग मिली है। उन्होंने विदेशी फंडिंग वाले एनजीओ, डीप स्टेट के लोगों और भारत विरोधी ताकतों पर इस पूरे मामले में नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी: 2014 में पांच शहरों में थी मेट्रो, अब 26 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क; रोजाना 1 करोड़ यात्री कर रहे सफर
कर्नाटक के मंत्री ने भी भाजपा से मांगे सबूत
इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कांग्रेस को विदेशी फंडिंग मिलने के भाजपा के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने इन दावों के सबूत पेश करने की चुनौती दी। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस बहस के मॉडरेटर बनें। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और खुफिया एजेंसियों आईबी तथा रॉ की भूमिका पर भी सवाल उठाए। खरगे ने पूछा कि बिना सबूत पेश किए इस तरह के आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं।