फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mahila morcha we will concentrate on women voters for karnataka assembly election

Karnataka Election: भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने बताई चुनावी रणनीति, जानें महिलाओं की क्या रहेगी भूमिका

Wed, 12 Apr 2023 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 10:23 AM IST
सार

श्रीनिवासन ने कहा कि चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और गुजरात में एक बड़ा बदलाव किया गया है। महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास दिखाया है, वह पूरे देश के सामने है।

विज्ञापन
mahila morcha we will concentrate on women voters for karnataka assembly election
वानथी श्रीनिवासन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में महिला मतदाता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता के समर्थन को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

महिलाओं का भाजपा पर विश्वास

श्रीनिवासन ने कहा कि चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और गुजरात में एक बड़ा बदलाव किया गया है। महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास दिखाया है, वह पूरे देश के सामने है। हम उस समर्थन को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी महिला समर्थक भाजपा को समर्थन दिए बिना पीछे न रहे। 

विज्ञापन

योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में 50 फीसदी से अधिक महिलाएं लाभार्थी थीं। हमने लाभार्थी महिलाओं की करीब एक करोड़ सेल्फी नमो एप पर अपलोड की। श्री निवासन ने कहा कि कर्नाटक में केंद्रीय योजना को राज्य की योजनाओं के साथ जोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बांटा था काम
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर कर्नाटक में हर महिला वोटर तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की। वैसे महिला मोर्चा ने कर्नाटक के हर जिले में जिला सम्मेलन कुछ दिन पहले ही पूरे किए हैं। जिसके जरिए बूथ स्तर तक की महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया और काम की जिम्मेदारी बांटी गई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कुछ दिन पहले कहा था कि महिला मोर्चा महिलाओं के अलग-अलग ग्रुप से मिलेगा। हम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं की मीटिंग आयोजित करेंगे। वानथी ने कहा कि हम फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी फोकस कर रहे हैं। उनके लिए अलग आउटरीच प्रोग्राम बना रहे हैं। उन्हें बताएंगे कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जगह महिलाओं को अहमियत दी है। उन जगहों पर भी जहां पहले बहुत कम महिलाएं दिखती थी वहां भी महिला सशक्तिकरण हआ है। 




गौरतलब है, भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर महिला वोटर बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हर चुनाव के बाद महिला वोटर्स का धन्यवाद करना नहीं भूलते। उनकी हर स्पीच में महिलाओं का जिक्र जरूर होता है। एक भाजपा नेता ने कहा था कि एक दौर में जहां महिला वोटर्स इंदिरा गांधी के नाम पर वोट डालती थीं वहीं अब यह मजबूत वोट बैंक पीएम मोदी के नाम पर एक साथ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed