फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahesh Sharma arrives in Tripura BJPs booth victory campaign will start from Oct 28

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा पहुंचे महेश शर्मा, 28 अक्तूबर से शुरू होगा भाजपा का बूथ विजय अभियान

Wed, 26 Oct 2022 09:44 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, अगरतला
एन. अर्जुन, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

बुधवार शाम को महेश शर्मा त्रिपुरा पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया और इसके बाद उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। महेश शर्मा देर शाम तक पार्टी के नेताओं से मिलते रहे और माहौल को जानने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Mahesh Sharma arrives in Tripura BJPs booth victory campaign will start from Oct 28
पार्टी नेताओं के साथ महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले वर्ष त्रिपुरा में होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने सरगर्मियां तेज कर दीं हैं। इस बीच, बुधवार को राज्य प्रभारी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा त्रिपुरा पहुंचे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को त्रिपुरा भाजपा का 'बूथ विजय अभियान' शुरू होने वाला है, जिसकी शुरुआत महेश शर्मा करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को महेश शर्मा त्रिपुरा पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत किया गया और इसके बाद उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। महेश शर्मा देर शाम तक पार्टी के नेताओं से मिलते रहे और माहौल को जानने का प्रयास किया। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्रिपुरा पहुंचने के बाद वे वी.सतीश प्रदेश अध्यक्ष, राजीव भट्टाचार्य महामंत्री संगठन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रक्षित व श्रीमती मौसमी दास और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने अब तक की गई तैयारियों और आगामी तैयारियों को लेकर बातचीत की। उल्लेखनीय है कि राज्य प्रभारी बनने के बाद यह शर्मा का दूसरा दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा 28 से शुरू करेगी बूथ विजय अभियान
त्रिपुरा भाजपा 28 अक्टूबर यानि शुक्रवार से पूरे राज्य में बूथ विजय अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश तीन हजार बूथों पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पार्टी लोगों के सामने पिछले चार वर्षों में किए गए काम का हिसाब-किताब रखेगी। 


मुख्यमंत्री पहले भी कहते रहे हैं कि हम अपने चार वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है सरकार के काम को जनता तक पहुंचाना। राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कामों की जानकारी पहुंचे, इसके लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ नेताओं को इसमें लगाया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक इस अभियान के बाद कई अन्य अभियान चलाए जाने हैं, जो नवंबर में कई केंद्रीय नेताओं के त्रिपुरा पहुंचने के बाद शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed