फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahendra Nath Pandey said, Third phase of Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana starts in next month

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण अगले महीने में शुरू: महेंद्र नाथ पांडेय

Sat, 19 Dec 2020 05:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Dec 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Nath Pandey said, Third phase of Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana starts in next month
केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अगले एक महीने में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) का तीसरा चरण शुरू करने के लिए तैयार है। इस बार योजना में जिला कौशल समितियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एसौचैम की तरफ से आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री ने स्थानीय आवश्यकताओं से कौशल कार्य को जोड़ने और इस हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सरकार ने पीएमकेवीवाई योजना 2015 में शुरू की थी और इसे 2016 में संशोधित किया गया था। इसके तहत 2020 तक एक करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य बनाया गया था। संशोधित योजना को पीएमकेवीवाई 2.0 कहा गया था। यह अनुदान आधारित मॉडल से जुड़ी थी, जिसमें प्रशिक्षण और मूल्यांकन लागत आम मानदंडों के अनुसार सीधे प्रशिक्षण प्रदाताओं और मूल्यांकन निकायों को प्रतिपूर्ति के तहत दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed