फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahayuti allies free to go sole in elections to local bodies: Ajit Pawar

Maharashtra: ‘स्थानीय निकाय चुनाव में अपने दम पर लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं महायुति के नेता’, अजित पवार का बयान

Sun, 21 Jul 2024 10:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 21 Jul 2024 10:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि भले ही लाकसभा और विधानसभा चुनाव में वे गठबंधन में चुनाव लड़े लेकिन, स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति के सदस्य स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Mahayuti allies free to go sole in elections to local bodies: Ajit Pawar
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ स्थानीय निकाय चुनावों की भी तैयारी चल रही है। इसे लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का कहना है कि महायुति के सहयोगी दल अपने दम पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। महाराष्ट्र के पिंपरी छिंछवाड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने दावा किया कि स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने से महायुति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ‘भले ही लाकसभा और विधानसभा चुनाव में हम गठबंधन में चुनाव लड़े हैं लेकिन, स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति के सदस्य स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं।’ आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और जिला परिषद चुनावों की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार नीत राकांपा शामिल हैं। 
विज्ञापन


अजित पवार ने कहा, ‘पिंपरी छिंछवाड़ का मतलब अजित पवार है और अजित पवार का मतलब पिंपरी छिंछवाड़ है। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता।’ आपको बता दें कि हाल ही में शरद पवार ने दावा किया था कि उन्होंने पिंपरी छिंछवाड़ का विकास किया है। इसके ठीक बाद अजित पवार का बयान सामने आया है। पिंपरी छिंछवाड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, ‘हमारी सरकार ने पिंपरी छिंछवाड़ की सूरत बदली है। पहले यहां छोटे-छोटे गांव हुआ करते थे। हम यहां सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान खुलवाए और स्थानीय युवाओं को नौकरियां प्रदान की गईं।’ अजित पवार ने इसके साथ ही कहा कि जब भी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे, उस दौरान हर वर्ग और समाज से नए और पुराने चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया था कि अजित पवार ने एक बैठक के दौरान शरद पवार को सवाल पूछने से रोका था। सुले ने कहा कि शरद पवार विकास निधि से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे, तो अजित पवार ने यह कहकर उन्हें रोक दिया कि वे सांसद और विधायक निधि के बारे में सवाल नहीं पूछ सकते। इसे लेकर अजित पवार ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘सुप्रिया सुले ने दावा किया कि मैंने पवार साहेब का अपमान किया है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और इसलिए मैं उनका अपमान नहीं कर सकता।’ अजित पवार ने आरोप लगाया कि सुप्रिया सुले, गलतफहमी पैदा करने और सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा बयान दे रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed