{"_id":"6157c7168ebc3e33256a157e","slug":"mahatma-gandhi-jayanti-prime-minister-modi-and-sonia-gandhi-extends-tribute-to-mahatma-gandhi-and-former-pm-lal-bahadur-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती: गांधी स्मृति में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने लिया हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधी जयंती: गांधी स्मृति में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने लिया हिस्सा
Sat, 02 Oct 2021 05:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:53 PM IST
सार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेता राजघाट पहुंचे। इसके अलावा शाम को स्मृति वन में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
PM Modi at Gandhi Smriti
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने गांधी स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में कई धर्मों के गणमान्य लोग भी जुटे। इस दौरान यहां भजन कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/twEvJBcFhy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021
विज्ञापन
महात्माा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
#WATCH Prime Minister Narendra Modi pays floral tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/GE63jP2Nhe
— ANI (@ANI) October 2, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणाश्रेात बना रहेगा।
इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।