Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले आज करेंगे नामांकन; भगवान की शरण में पहुंचे शरद पवार
Maharastra Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: बावनकुले ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहने की कोशिश करते हैं, ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि कामठी के लोग उन्हें वोट देंगे।
विस्तार
चंद्रशेखर बावनकुले तेली समाज से आते हैं, ऐसे में भाजपा चंद्रशेखर बावनकुले के जरिए विदर्भ में प्रभावी तेली समाज को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा को विदर्भ में इससे कई सीटों पर फायदा मिलने की उम्मीद है। चंद्रशेखऱ बावनकुले तीन बार कामठी सीट से ही विधायक चुने जा चुके हैं और महाराष्ट्र सरकार में अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं, लेकिन साल 2019 में भाजपा ने बावनकुले को टिकट नहीं दिया था, जिससे राज्य के तेली समाज में नाराजगी भी देखी गई थी।
#WATCH | Nagpur: Maharashtra BJP President and party's candidate from Kamthi, Chandrashekhar Bawankule to file his nomination today from Kamthi Assembly constituency
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals from his residence in Nagpur as his family applies tilak on his forehead and performs aarti.… pic.twitter.com/FM136p4xWA — ANI (@ANI) October 29, 2024
संजय निरुपम दिंडोशी से कर रहे नामांकन
#WATCH मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "आज मैं दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने जा रहा हूं। मैं पूरे दिंडोशी के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात काम करूंगा...मैं लोगों की सेवा करने में विश्वास करता हूं..." pic.twitter.com/D3e2mIdEhZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
वायनाड में प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार
#WATCH केरल: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मेरे भाई (राहुल गांधी) की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया... उस अभियान में बहुत सारा पैसा और बहुत सारे संसाधन डाले गए। एक समय था जब हर कोई उनसे मुंह मोड़… pic.twitter.com/cqmOFGGAS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
भाजपा ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 2 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। pic.twitter.com/TPvFdb0SJG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
मिलिंद देवड़ा बोले- यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं
बालासाहेब थोराट ने किया नामांकन
वहीं NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कन्हेरी गांव में बारामती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।
#WATCH कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने #MaharashtraElections2024 के लिए संगमनेर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
(सोर्स: बालासाहेब थोराट का कार्यालय) pic.twitter.com/MqNs3sy6U7
#WATCH बारामती (महाराष्ट्र): NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कन्हेरी गांव में बारामती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/7bfsgBB6KY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
नाना पटोले आज करेंगे नामांकन
#WATCH सुकली (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने आवास पर पूजा की। pic.twitter.com/Ffzh3kgX2T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
'महाराष्ट्र में फिर से महायुति की सरकार बनेगी'
#WATCH नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज हमारे कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। हम अच्छे मतों से जीतेंगे। राज्य में फिर से महायुति की सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/mOzVoHpX75
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024