{"_id":"5dd8ce678ebc3e54f053d551","slug":"maharastra-government-formation-sanjay-nirupam-congress-cwc-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार गठन: संजय निरुपम बोले- मैं वास्तव में दुखी, सोनिया करें सीडब्लूसी को भंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार गठन: संजय निरुपम बोले- मैं वास्तव में दुखी, सोनिया करें सीडब्लूसी को भंग
Sat, 23 Nov 2019 11:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संजय निरुपम
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए एनसीपी के अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि मैं आज के घटनाक्रम से खुश होउंगा, लेकिन मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। इसमें कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन की सोच एक गलती थी। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे सबसे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें।
बता दें कि निरुपम ने पहले भी कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी गलती होगी क्योंकि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को दफन करने के समान होगा।
विज्ञापन
Sanjay Nirupam: People would be thinking I will be happy by today's developments,but I am actually very sad. Congress has been unnecessarily defamed in this and thinking of alliance with Shiv Sena was a mistake. I appeal to Sonia ji to at first dissolve Congress Working Committee pic.twitter.com/dvg9sEBCDB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 23, 2019
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार को भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।