{"_id":"5d8319118ebc3e014b5f9d55","slug":"maharastra-factory-worker-seriously-injured-colleague-before-attempting-suicide-in-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को समझाना पड़ा भारी, समझाने गई महिला सहकर्मी पर किया चाकूओं से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को समझाना पड़ा भारी, समझाने गई महिला सहकर्मी पर किया चाकूओं से हमला
Thu, 19 Sep 2019 11:33 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्विच बनाने वाली इकाई में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नशे में एक महिला सहकर्मी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी विकास यादव फैक्ट्री में शराब पीकर आया और ठेकेदार को बुला कर कहने लगा कि वह अपना जीवन खत्म करने जा रहा है। यह फैक्ट्री वसाई क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन
काटकर के अनुसार, ठेकेदार ने महिला कर्मी 24 वर्षीय आरती झा को बुलाया और यह जानने के लिए यादव के पास भेजा कि वह ऐसा क्यों बोल रहा है। आरती ने ठेकेदार को बताया कि यादव नशे में है। यह सुनकर यादव नाराज हो गया और महिला को चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
यादव ने इसके बाद कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश की और अपनी गर्दन पर चाकू से वार किया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों को ही फैक्ट्री कर्मचारी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भादंस की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।