फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024 Congress rebel sangli meets Jarange ban cotton import nana patole

Maharashtra Election: जयश्री ने जरांगे से मांगा समर्थन; पटोले की केंद्र से कपास के आयात पर रोक लगाने की मांग

Sun, 03 Nov 2024 03:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सांगली सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की बागी नेता जयश्री पाटिल ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। 

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 Congress rebel sangli meets Jarange ban cotton import nana patole
नाना पटोले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए तीन हफ्तों से भी कम समय ही शेष है। इस बीच, कांग्रेस की बागी नेता जयश्री पाटिल ने चुनाव में समर्थ जुटाने के लिए रविवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। जयश्री पाटिल ने सांगली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह लोकसभा सांसद विशाल पाटिल की भाभी और दिवंगत कांग्रेस नेता मदन पाटिल की पत्नी हैं। ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव दादा पाटिल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने सांगली सीट से उम्मीदवार के रूप में पृथ्वीराज पाटिल के नाम का एलान किया था। इसके बाद जयश्री पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अभी सुधीर गाडगिल कर रहे हैं। बागी कांग्रेस नेता ने जालना में अपने समर्थकों और देवर विशाल पाटिल के साथ जरांगे से मुलाकात की। 
विज्ञापन

  
विशाल के भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने कहा, हम जरांगे के पास समर्थन मांगने पहुंचे हैं, क्योंकि जयश्री निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था और उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। जयश्री पाटिल के करीबियों के मुताबिक, उन्होंने चुनाव आयोग से 'लिफाफा' चुनाव चिह्न जारी करने की मांग की है। इस चुनाव चिह्न का उपयोग उनके देवर ने लोकसभा चुनावों में भी किया था और वह चुनाव जीते थे। कांग्रेस ने पृथ्वीराज पाटिल को सांगलीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है, क्योंकि उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में गाडगिल के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया था और मात्र सात हजार मतों से हार गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना पटोले ने की आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग
वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने केंद्र सरकार से कपास के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और सरकार को कपास को 7,122 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की जरूरत है। पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि महाराष्ट्र देश में कपास उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और यहां 40 लाख से अधिक किसान इसकी खेती कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा, राज्य में कपास का पर्याप्त उत्पादन होने के बावजूद 22 लाख कपास की गाठों के आयात की रिपोर्ट से घरेलू कपास की कीमतों में तेज गिरावट का खतरा बढ़ गया है। 

कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि कपास निगम (सीसीआई) के पास भी भंडार में 11 लाख लाख गांठे कपास हैं, जिनकी बिक्री नहीं हुई है। पटोले ने कहा कि किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए केंद्र को तुरंत कपास के आयात पर रोक लगानी चाहिए और सीसीआई को कपास को तय मूल्य पर खरीदने के निर्देश देने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कपास की कीमत 6,500 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल है, जो 7,122 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम है। 

 
कांग्रेस नेता के मुताबिक, कम बाजार मूल्य के कारण किसान अपने कपास को बेचने से हिचक नहीं रहे हैं। पटोले ने बताया कि कपास के भंडार किसानों और सीसीआई दोनों के पास हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के पास पहले से ही इतनी बड़ी मात्रा में कपास का भंडार है,  तो कपास को आयात करने से कपास बाजार में गिरावट आएगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा और केवल व्यापारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कपास किसान पहले ही कम कीमतों, कृषि उपकरणों पर 12 से 18 फीसदी जीएसटी और अनियमितित बारिश के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed