{"_id":"5dd8c1f58ebc3e54b41043da","slug":"maharastra-devendra-fadanvis-govt-urgent-meeting-has-been-called-by-congress-party-office-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बदले सियासी हालात पर कांग्रेस ने मुंबई में बुलाई बैठक, खड़गे और वेणुगोपाल होंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बदले सियासी हालात पर कांग्रेस ने मुंबई में बुलाई बैठक, खड़गे और वेणुगोपाल होंगे मौजूद
Sat, 23 Nov 2019 10:52 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सरकार बना ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शिवसेना का महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन
An urgent meeting has been called by Congress at party office in Mumbai. Senior party leaders Mallikarjun Kharge and KC Venugopal to be present. #MaharashtraGovtFormation pic.twitter.com/rOVGbQeXIc
— ANI (@ANI) November 23, 2019
विज्ञापन
वहीं, राज्य में बदले इस सियासी समीकरण को लेकर आज कांग्रेस ने मुंबई में पार्टी कार्यालय में एक तत्काल बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम को जनादेश के साथ विश्वासघात और लोकतंत्र की सुपारी देना करार दिया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा मुझे मत देखो यूं उजाले में लाकर, सियासत हूं मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी।