फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharastra Assembly Election 2024: PM Modi will hold 11 rallies from 8 to 14 November

Maharashtra: 8 से 14 नवंबर तक 11 रैलियां करेंगे पीएम मोदी,महाराष्ट्र के चुनावी रण में ये नेता भी दिखाएंगे जौहर

Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाली मतदान के लिए पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग शहरों में रैलियां कर भाजपा की राह आसन करने वाले है। पीएम मोदी यहां कुल 11 रैलियों को संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन
Maharastra Assembly Election 2024: PM Modi will hold 11 rallies from 8 to 14 November
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। वहीं दूसरी ओर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा और महायुति की राह आसान बनाने के लिए कई सारी रैलियां करने वाले है। भाजपा नेताओं के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में कुल 11 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के अलावा ने महाराष्ट्र का किला फतेह करने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता चुनावी रण में अपना जौहर दिखाने वाले हैं। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। 
विज्ञापन


बावनकुले ने दी जानकारी
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे के बारे में बताया कि पीएम मोदी 8 नवंबर को धुले और नासिक में, 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़ में, 12 नवंबर को चंद्रपुर, चिमूर, सोलापुर और पुणे में, और 14 नवंबर को संभाजीनगर, नवी मुंबई और मुंबई में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिग्गज दिखाएं अपना जौहर 
महाराष्ट्र भाजपा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के अलावा महाराष्ट्र चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह लगभग 20 रैलियों में भाग लेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 22 रैलियों में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लगभग 13 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लगभग 50 रैलियों में भाग लेंगे। 


भाजपा का चुनावी अभियान
भाजपा का चुनावी रण में अपने दिग्गज नेताओं की एंट्री करवाना एक बड़ी रणनीति के तौर पर है। इस मामले में भजपा नेता ने कहा कि इन रैलियों में महायुति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उजागर किया जाएगा, जैसे लाडली बहना योजना, 44 लाख किसानों के लिए बिजली छूट, और 58 अन्य पहलों का लाभ जनता को। महायुति गठबंधन का मकसद महाराष्ट्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed