फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharastra Assembly Election 2024: NCP announces names of two more candidates

Maharashtra Assembly Election: NCP ने दो और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, जानें किसे-कहां से दिया टिकट

Tue, 29 Oct 2024 09:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:49 AM IST
सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav: महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना और एनसीपी के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे।
 

विज्ञापन
Maharastra Assembly Election 2024: NCP announces names of two more candidates
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को दो और उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इसमें मोर्शी से दैवीय महादेवराव भुयार और भोर से शंकर हिरामन मांडेकर चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन



विज्ञापन


पहले 38 उम्मीदवारों का कर चुके हैं एलान
इससे पहल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीते बुधवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। जिसमें  जानकारी दी गई थी कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार बारामती से, छगन भुजबल येवला से तथा दिलीप वाल्से पाटिल अंबेगांव से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी
इससे पहले, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सीएम एकनाथ शिंदे जीत का चौका लगाने के लिए एक बार फिर कोपरी पाचपाखाड़ी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे तो वहीं पार्टी ने पैठण से विलास संदिपान भूमरे को चुनावी मैदान में उतारा है। 

राज ठाकरे ने बेटे अमित को माहिम से बनाया प्रत्याशी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अपने 45 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की थी। इस सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का नाम माहिम से प्रत्याशी के तौर पर जारी किया गया है। वहीं मनसे प्रवक्ता और पूर्व पार्षद संदीप देशपांडे वर्ली से चुनाव लड़ेंगे।


देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।



महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कितना मजबूत
इसके अलावा विपक्षी खेमे (महाविकास अघाड़ी- MVA) में कुल 71 विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस 37 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के 16 विधायक हैं। वरिष्ठ राजनेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के 12 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के दो, सीपीआईएम और पीडब्लूपीआई के एक-एक विधायक हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दो विधायक भी विपक्षी खेमे में हैं। 15 विधानसभा सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed