फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Youth killed eight injured in Navi Mumbai hit-and-run case

Hit and Run: नवी मुंबई में बाइकर्स ग्रुप को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत आठ घायल

Fri, 11 Jul 2025 11:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Jul 2025 11:11 AM IST
सार

लोनावाला जा रहे दोस्तों के एक बाइकर्स समूह को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइकर की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
maharashtra Youth killed eight injured in Navi Mumbai hit-and-run case
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार कार ने बाइकर्स के ग्रुप को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइकर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह हुई, जब खारघर इलाके में हीरानंदानी पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइकर्स के एक समूह को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


लोनावाला घूमने जा रहे थे दोस्त
पुलिस ने बताया कि दोस्तों का एक समूह दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मुंबई के धारावी इलाके से लोनावाला जा रहा था। इसी दौरान नवी मुंबई के हीरानंदानी पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानव येलप्पा कुच्चिकोरवे (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। हादसे में आठ अन्य युवक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बस-ट्रक की टक्कर, आठ घायल
मुंबई में बेस्ट बस और स्टेशनरी ट्रक की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार को मुंबई के गोरेगांव इलाके में हुई। दरअसल मुंबई नगर पालिका द्वारा संचालित की जाने वाली बेस्ट बस एक स्टेशनरी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में छह यात्रियों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक कार सर्विस रोड से अचानक बस के सामने आ गई। इस पर बस ड्राइवर ने कार को बचाने की कोशिश में बायीं दिशा में बस को मोड़ा तो वह अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed