फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Youth died in an accident, angry people attacked policemen, vandalized vehicles

Maharashtra: हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Sun, 22 Jun 2025 03:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: बशु जैन Updated Sun, 22 Jun 2025 03:11 PM IST
सार

पिकनिक मनाने वालों को लेकर मालशेज घाट जा रही एक कार और तीन लोगों को ले जा रही एक मोटरसाइकिल के बीच मुरबाद क्षेत्र के टोकावडे में अवलाचा पाडा में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को पकड़ कर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Maharashtra: Youth died in an accident, angry people attacked policemen, vandalized vehicles
पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ठाणे में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में महिलाओं सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि पिकनिक मनाने वालों को लेकर मालशेज घाट जा रही एक कार और तीन लोगों को ले जा रही एक मोटरसाइकिल के बीच मुरबाद क्षेत्र के टोकावडे में अवलाचा पाडा में टक्कर हो गई। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को पकड़ कर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्यों चर्चा में स्टील्थ मिसाइल युद्धपोत तमाल, नौसेना में कब किया जाएगा शामिल? इसकी खासियत भी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर टोकावाडे पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों को बचाकर पुलिस जीप में बिठाया। जब जीप पुलिस थाने की ओर जा रही थी तो गुस्साई भीड़ ने जीप और अन्य पुलिस वाहनों पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और कार सवारों को गुस्साए ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर मार डालने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ के कहर से बालासोर में 50 गांव डूबे, उफान पर सुवर्णरेखा नदी; एक युवक लापता

अफसर ने बताया कि घटना में कई पुलिसकर्मियों को फ्रैक्चर सहित कई चोटें आईं। उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है तथा घायल मोटरसाइकिल सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed