{"_id":"5ee24e8c8ebc3e43034b0edb","slug":"maharashtra-woman-throws-children-into-well-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या
Thu, 11 Jun 2020 09:02 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र के जालना जिले के जाफराबाद तालुका के एक गांव में आत्महत्या करने से पहले 27 वर्षीय एक महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक दिया। डेडेगवन गांव की निवासी, रुक्मिणी सुधाकर बंकर ने बुधवार रात अपनी सात वर्षीय बेटी परनीती और एक वर्षीय बेटे शंभू के साथ घर से बाहर निकली। तेम्बुर्नी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ढूंढने निकले पीड़ित के परिवार वालों को तीनों गुरुवार की तड़के एक खेत के एक कुएं के अंदर डूबे मिले।अधिकारियों को सूचित करने के बाद कर शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कूदने से पहले महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक दिया होगा। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद हो सकता है।
विज्ञापन