फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Woman met her family after months, was mentally stressed due to death of her husband and child

Maharashtra: महीनों बाद अपने परिजन से मिली महिला, पति और बच्चे की मौत के बाद हो गई मानसिक रूप से अस्वस्थ

Sun, 23 Jun 2024 02:58 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 23 Jun 2024 02:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में पति और बेटे की मौत के सदमे से मानसिक रूप से अस्वस्थ हो चुकी महिला महीनों बाद अपने परिजनों से मिली। महिला और उसकी बेटी कई महीनों से हाईवे के किनारे रह रही थी। 

विज्ञापन
Maharashtra: Woman met her family after months, was mentally stressed due to death of her husband and child
परिजनों से मिली महिला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी को कुछ युवकों ने उसके परिजनों से मिलवाया। महिला काफी महीनों से हाईवे के किनारे अपनी बेटी के साथ रह रही थी। महिला और उसकी बच्ची अपने परिजनों से मिलकर बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन


दरअसल फरवरी में औरद-शाहजानी रोड पर एक महिला और बच्ची को देखा गया था। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी तो लोगों ने एक एनजीओ को सूचना दी, जाे कि इस तरह के लोगों के लिए काम करते हैं। धर्म से उत्तरदायित्व के पदाधिकारी राहुल पाटिल चाकुरकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब हम उस जगह पर पहुंचे तो हमने देखा कि महिला शिरशी हंगरगा गांव में एक जगह बैठी थी। वहां से तकरीबन 100 मीटर दूर उसका का बेटा एक कुएं में डूब गया था। उसके पति की भी कुछ देर बाद मौत हो गई थी। इस सब के चलते उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन


एनजीओ के लोग महिला को बुलढाणा जिले के वरवंद में दिव्य सेवा आवासीय पुनर्वास केंद्र लेकर पहुंचे, वहां उसकी देखभाल की गई। उन्होंने बताया कि  "केंद्र में कुछ महीनों तक उपचार के बाद महिला और उसकी बेटी हाल ही में निलंगा तहसील में अपने रिश्तेदारों से मिल गईं। उसका दूसरा बेटा, जिसने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और एक होटल में काम करता है। उसकी बेटी अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed