{"_id":"6746e76d09db6d0eae025fa9","slug":"maharashtra-woman-in-labour-dies-while-being-transported-in-ambulance-lacking-oxygen-support-palghar-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस! स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लील गई जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस! स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लील गई जिंदगी
Wed, 27 Nov 2024 03:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:03 PM IST
सार
पालघर के सिविल सर्जन डॉ. रामदास मराड ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार एंबुलेंस में कमियों का मामला उठाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : Freepik
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर घर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक महिला की जिंदगी की भारी पड़ी। दरअसल गर्भवती महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जिस एंबुलेंस में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसमें ऑक्सीजन की सुविधा ही नहीं थी, जिसके चलते रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई। पालघर के सिविल सर्जन डॉ. रामदास मराड ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार एंबुलेंस में कमियों का मामला उठाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।
क्या है पूरा मामला
पालघर के सरनी गांव की निवासी पिंकी दोंगारकर गर्भवती थी और मंगलवार शाम को अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजन पिंकी को लेकर कासा ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत खराब होने पर कासा ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे नजदीक के केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली और दमन और दीव के सिलवासा शहर के अस्पताल ले जाने की सलाह दी। महिला के परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजन कासा ग्रामीण अस्पताल की एंबुलेंस से ही मरीज को लेकर निकले। हालांकि उस एंबुलेंस की स्थिति ये थी कि उसमें ऑक्सीजन की भी सुविधा नहीं थी। इसका नतीजा ये हुआ कि जब रास्ते में पिंकी की तबीयत बिगड़ी तो ऑक्सीजन न होने के चलते उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।