{"_id":"5d9ec58b8ebc3e01486046a5","slug":"maharashtra-woman-delivers-baby-in-one-rupee-clinic-at-thane-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: महिला ने ठाणे स्टेशन के 'वन-रुपी क्लिनिक' में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: महिला ने ठाणे स्टेशन के 'वन-रुपी क्लिनिक' में दिया बच्चे को जन्म
Thu, 10 Oct 2019 11:30 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
वन रुपी क्लिनिक में जन्मा बच्चा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में ट्रेन में यात्रा कर रही एक 29 वर्षीय महिला ने गुरुवार को सुबह ठाणे रेलवे स्टेशन के एक क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
Maharashtra: A pregnant woman, travelling from Karjat to Parel, gave birth to a child at Railway's One Rupee Clinic at Thane railway station this morning. The mother and the child are healthy and have been shifted to a hospital. pic.twitter.com/UDrdwsJ766
— ANI (@ANI) October 10, 2019विज्ञापन
महिला सुभांती पात्रा ट्रेन से कर्जत (राजगढ़ जिले से सटे) से मुंबई के परेल जा रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं-2 पर स्थित 'वन-रुपी क्लिनिक' में डॉक्टर प्रभारी को सूचित किया।
विज्ञापन
क्लिनिक के सीईओ डॉ राहुल घुले ने बताया कि महिला को क्लिनिक ले जाया गया जहां उसने सुबह करीब 6.30 बजे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, और उन्हें निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ठाणे के इस क्लिनिक में यह 10वें बच्चे का जन्म था।
मध्य रेलवे ने कुछ समय पहले अपने प्रमुख स्टेशनों पर ऐसे क्लिनिकों की शुरुआत की थी जहां डॉक्टर एक रुपये के अल्प शुल्क पर परामर्श प्रदान करते हैं।
घुले ने कहा कि क्लिनिक ने आज एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में अपने महत्व को साबित कर दिया। हम रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें इन एक-रुपये के क्लिनिकों के माध्यम से आपातकालीन चिकित्सा कक्ष चलाने का अवसर प्रदान किया।