फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra woman accuses Shiv Sena MP Rahul Shewale of misdeed

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद शेवाले पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत दर्ज

Fri, 29 Apr 2022 02:05 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 02:05 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने उपनगरीय मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में सांसद शेवाले के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
maharashtra woman accuses Shiv Sena MP Rahul Shewale of misdeed
राहुल शेवाले - फोटो : Twitter

विस्तार

शिवसेना के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की उम्र 26 साल है। हालांकि सांसद शेवाले ने बयान जारी कर दुष्कर्म के आरोप का खंडन किया है।  

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सांसद ने इस आरोप से इनकार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने उपनगरीय मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में सांसद शेवाले के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने अभी तक शिकायत की जांच शुरू नहीं की है। शिवसेना सांसद शेवाले ने एक बयान जारी कर बलात्कार के आरोप का खंडन किया और शिकायत को उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से एक साजिश करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल शेवाले मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पुलिस जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं और कहा कि साजिश के पीछे के लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed