फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Will Anjali Damania present evidence against Dhananjay Munde? Anti Corruption Bureau summoned

Maharashtra: धनंजय मुंडे के खिलाफ सबूत पेश करेंगी अंजली दमानिया? भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने किया तलब

Tue, 03 Jun 2025 11:51 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली महायुति सरकार में कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था और उस वक्त धनंजय मुंडे कृषि मंत्री थे। इन आरोपों को साबित करने के लिए एसीबी ने अंजलि दमानिया को तलब किया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Will Anjali Damania present evidence against Dhananjay Munde? Anti Corruption Bureau summoned
अंजलि दमानिया और धनंजय मुंडे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तलब किया है। उनको मुंडे के खिलाफ की गई शिकायत को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दमानिया को एसीबी के सामने अपनी शिकायत से जुड़े सबूत पेश करने होंगे। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अंजली दमानिया को सोमवार को महाराष्ट्र एसीबी से एक पत्र मिला। इसमें उन्हें दो दिन के भीतर भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। पत्र में दमानिया को मुंडे के खिलाफ शिकायत से संबंधित दस्तावेजों के साथ एसीबी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। एसीबी के अधिकारी दमानिया द्वारा मुंडे के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे। पत्र में कहा गया है कि अगर दमानिया दो दिन के भीतर पेश नहीं होती हैं तो यह माना जाएगा कि वह मुंडे के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर के राज्यपाल से केंद्रीय गृह सचिव ने की मुलाकात, सीमा पर बाड़ लगाने समेत कई मुद्दों पर हुई बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दमानिया ने सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में पत्र साझा किया और बताया कि वह बुधवार को एसीबी कार्यालय जाएंगी। उन्होंने लिखा कि मुझे महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से एक पत्र मिला है। इसमें मुझे धनंजय मुंडे के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जानकारी देने के लिए दो दिनों के भीतर उपस्थित होने को कहा गया है। मैं बुधवार को जानकारी देने के लिए उनसे समय लूंगी।

ये भी पढ़ें: IMD ने मानसून पर दिया बड़ा अपडेट, 5 जून तक बारिश की चेतावनी; पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक प्रभावित

मुंडे पर लगाए थे गंभीर आरोप
पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली महायुति सरकार में कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था और उस वक्त धनंजय मुंडे कृषि मंत्री थे। तब राज्य के किसानों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत सीधे बैंक खाते में पैसे भेजने की बजाय उपकरण और फर्टिलाइजर अधिक कीमत पर खरीदकर किसानों को दिए गए। जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया। मुंडे ने दमानिया के आरोपों को निराधार बताते हुए चुनौती दी थी कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है तो वे अदालत जाएं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed