फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Maharashtra Whether vaccination is done or not RTPCR report will have to be shown at the airport

महाराष्ट्र: टीकाकरण हुआ हो या नहीं, एयरपोर्ट पर दिखानी ही होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Sat, 28 Aug 2021 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Aug 2021 01:13 PM IST
सार

केरल में जहां तीन हजार मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में चार हजार मामलों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 4654 मामले सामने आए वहीं 170 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Maharashtra Whether vaccination is done or not RTPCR report will have to be shown at the airport
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले दूसरे देशों के यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन

नए नियम के तहत अगर आप दूसरे देश की यात्रा कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे हैं तो आपको आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी साथ में रखनी होगी। राज्य सरकार ने साफ किया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यात्री ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं या नहीं। उसे कोरोना रिपोर्ट को अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। इस आदेश में यह भी बताया गया है कि नियम मिडिल ईस्ट, यूरोप व साउथ अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर भी लागू होगा। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी आया था वैक्सीनेशन का आदेश 
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक सप्ताह पहले भी आदेश जारी किया था। इसके तहत राज्य में एंट्री लेने वाले यात्री को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यात्री को वैक्सीन की दोनों डोज तो लगी ही होनी चाहिए साथ ही वैक्सीन लगे कम से कम 14 दिन पूरे हो जाने चाहिए। अगर व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगी है तो उसे आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही एंट्री मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे हैं मामले  
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ने केंद्र व राज्य सरकारों की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। इसमें सबसे ज्यादा बुरा हाल केरल व महाराष्ट्र का है, जहां पर आए दिन सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में जहां तीन हजार मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में चार हजार मामलों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 4654 मामले सामने आए वहीं 170 लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed