फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra welcomes its beloved Bappa as 10-day Ganeshotsav begins

Maharashtra: महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज, जयकारों के साथ बप्पा को घरों-पंडालों में ला रहे लोग

Wed, 27 Aug 2025 10:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में 10 दिन का गणेशोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है। लोग जयकारों के साथ बप्पा को घरों और पंडालों में विराजमान कर रहे हैं। पहली बार इसे राज्य सरकार ने आधिकारिक त्योहार घोषित किया है और जगह-जगह भव्य सजावट की गई है व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मुंबई समेत पूरे राज्य में श्रद्धालु उत्सव को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra welcomes its beloved Bappa as 10-day Ganeshotsav begins
भगवान गणेश की मूर्ति - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में बुधवार को 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हो गया। लोग बड़े उत्साह के साथ अपने पसंदीदा हाथी के सिर वाले भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। सुबह के वक्त चारों ओर 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Maharashtra welcomes its beloved Bappa as 10-day Ganeshotsav begins
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का शुभारंभ। - फोटो : पीटीआई
सुबह के समय ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। छोटे, मध्यम और बड़े आकार की गणेश की प्रतिमाएं ढोल-ताशा की ताल के साथ भक्तों के दिलों और घरों में श्रद्धा के साथ विराजमान हो रही हैं। मुंबई में भगवान गणेश के स्वागत के लिए भव्य सजावट की गई है। उन्हें समृद्धि लाने वाला और बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।

ये भी पढ़ें: हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, पीएम मोदी ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra welcomes its beloved Bappa as 10-day Ganeshotsav begins
गणेशोत्सव का शुभारंभ - फोटो : पीटीआई
पहली बार महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य का आधिकारिक त्योहार घोषित किया है। इस 10 दिन के उत्सव के दौरान राज्य के संस्कृति विभाग की ओर से कई गतिविधियां, कार्यक्रम, समारोह और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं।

गणेश मंडलों को छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित किए जाने, ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया है। बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने अपने सदस्यों से त्योहार के आयोजन को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए गणेशोत्सव को राजनीतिक रंग से दूर रखने पर जोर दिया है और कहा कि यह संस्कृति और भक्ति का त्योहार है। 

ये भी पढ़ें: आज विराजेंगे गणपति बप्पा: मुंबई में गणेश मंडलों पर राजनीतिक दलों की छाया, उत्सव को गैर राजनीतिक बनाने की अपील
विज्ञापन

Maharashtra welcomes its beloved Bappa as 10-day Ganeshotsav begins
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव - फोटो : पीटीआई
मुंबई पुलिस के अनुसार, शहर की सड़कों पर 17,600 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। एक अश्वारोही पुलिस यूनिट, ड्रोन, बम निरोध और निस्तारण दल और डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहेगी।

त्योहार के दौरान लाखों श्रद्धालु लोकप्रिय पंडालों जैसे 'लालबागचा राजा' में दर्शन करने आते हैं। चिंचपोकली, गणेश गली और तेजुकया जैसे अन्य प्रसिद्ध मंडल भी हैं। किंग्स सर्कल का जीएसबी सेवा मंडल सबसे संपन्न मंडलों में माना जाता है, जहां भगवान गणेश को सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। राज्य के अन्य शहरों ने भी त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए इसी तरह की तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed