Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Washim court sentences 9 cops to life imprisonment in 2011 custodial death case

Maharashtra: महाराष्ट्र  में नौ पुलिसकर्मियों को उम्रकैद, पुलिस हिरासत में यातना देने के पाए गए दोषी

Thu, 02 Jul 2026 09:05 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Washim court sentences 9 cops to life imprisonment in 2011 custodial death case
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के वाशिम जिले की एक अदालत ने वर्ष 2011 के हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेपी झापटे ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। दोषी ठहराए गए पुलिसकर्मियों में तत्कालीन रिसोड थाना प्रभारी माधव धांडे के अलावा मदन पवार, शिवाजी खिल्लारी, पंजाब पाटकर, रमेश पवार, प्रकाश तराम, नागोराव खांडके, अशोक वैद्य और वसंत जाधव शामिल हैं।

विज्ञापन


यह मामला भेग्या पवार की मौत से जुड़ा है। पुलिस ने उन्हें एक मामले की जांच के सिलसिले में वाशिम जिले के रिसोड थाने में हिरासत में लिया था। बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उनके साथ मारपीट और यातना की गई थी। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई। सुनवाई के दौरान सीआईडी ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान अदालत में पेश किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी माना। अदालत ने सभी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed