फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Wardha police arrest Kalicharan Maharaj for remarks against Mahatma Gandhi

महाराष्ट्र: महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कालीचरण महाराज फिर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Wed, 12 Jan 2022 04:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Jan 2022 04:14 PM IST
सार

कालीचरण महाराज के खिलाफ वर्धा शहर थाने में 29 दिसंबर, 2021 को मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra Wardha police arrest Kalicharan Maharaj for remarks against Mahatma Gandhi
विवादित संत कालीचरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने के लेकर दर्ज एक मामले में वर्धा पुलिस ने बुधवार को कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कालीचरण को छत्तीसगढ़ के रायपुर से सुबह करीब 5 बजे वर्धा लाया गया। इसी तरह के एक मामले में उसे रायपुर की जेल में रखा गया था।
विज्ञापन


कालीचरण महाराज को वर्धा के स्थानीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वर्धा शहर थाने में 29 दिसंबर, 2021 को मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने पिछले साल 26 दिसंबर को वहां एक समारोह में महात्मा गांधी के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र में अकोला पुलिस ने भी उसके खिलाफ ऐसा ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुणे पुलिस ने 19 दिसंबर 2021 को वहां आयोजित ‘शिव प्रताप दिन’ के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कालीचरण महाराज को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1659 में अफजल खान को मार गिराने की स्मृति में यह कार्यक्रम मनाया गया था। हालांकि, पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को कालीचरण महाराज को जमानत दे दी थी जिसके बाद उसे रायपुर जेल भेजा गया। वर्धा पुलिस ने एक पेशी वारंट जमा करके बुधवार को रायपुर से उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed