{"_id":"66bf87850bb80a6b9e0aef67","slug":"maharashtra-violence-broke-out-in-nashik-after-hindu-religious-leader-gave-statement-about-the-prophet-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: धार्मिक नेता के बयान से नासिक में बढ़ा तनाव, दो केस दर्ज; AIMIM नेता ने बताया- राजनीतिक साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: धार्मिक नेता के बयान से नासिक में बढ़ा तनाव, दो केस दर्ज; AIMIM नेता ने बताया- राजनीतिक साजिश
Fri, 16 Aug 2024 10:38 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:38 PM IST
सार
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हिंदूवादी नेता रामगिरि महाराज की तरफ से पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों की शिकायतों के बाद महाराष्ट्र के दो जिलों में रामगिरि के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन
धार्मिक नेता के बयान से नासिक में बढ़ा तनाव, दो केस दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति संभाजीनगर में उपजे विवाद को लेकर पुलिस ने बताया कि नासिक जिले की सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरि महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मुख्यमंत्री के साथ खड़े दिखे रामगिरि महाराज
रामगिरि की टिप्पणियों पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज नासिक जिले में एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मंच साझा किया और उन्हें संत भी करार दिया था, जबकि राज्य के मंत्री गिरीश महाजन और अहमदनगर के पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल ने मंच पर उनके पैर भी छुए। अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर तालुका में सरला बेट धाम के महंत रामगिरि महाराज ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी विवादास्पद टिप्पणी का बचाव किया और कहा कि उनकी टिप्पणी बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के जवाब में थी और उनका उद्देश्य हिंदू समुदाय के सदस्यों को एकजुट करना था।
अपने बयान पर कायम हैं रामगिरि महाराज
रामगिरि महाराज ने अपने बयान पर उठे विवाद पर एक समाचार चैनल से कहा, हिंदुओं को सतर्क रहना चाहिए। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया। मैं इस पर कायम हूं और इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं। इसे लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता इम्तियाज जलील ने दावा किया कि रामगिरि महाराज की टिप्पणी एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रामगिरि महाराज के खिलाफ मुकदमे दर्ज
पुलिस ने नासिक के येओला और छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में रामगिरि महाराज के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक वैजापुर में एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर शब्द बोलना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा, रामगिरि महाराज के शब्दों से मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा हुई है।
वहीं छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुक्रवार को मुसलमानों का एक समूह थाने के बाहर जमा हो गया और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए रामगिरि महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद तनाव उत्पन्न हो गया।
AIMIM नेता ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
वहीं एआईएमआईएम नेता जलील ने हिंदू धार्मिक नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बयान जानबूझकर मुस्लिम समुदाय की छवि खराब करने के लिए दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए यह जानबूझकर किया गया है। इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।