फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Vikas Aghadi inducts Prakash Ambedkar-led VBA ahead of LS polls Maharashtra unit of JDU INDIA

Maharashtra: MVA में प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वीबीए शामिल; जदयू की राज्य इकाई अब भी 'इंडिया' के साथ

Tue, 30 Jan 2024 06:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 06:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने सर्वसम्मति से वीबीए को राजनीतिक सहयोगी के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। हम निरंकुशता के खिलाफ लड़ने के आपके रुख के लिए आभारी हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Vikas Aghadi inducts Prakash Ambedkar-led VBA ahead of LS polls Maharashtra unit of JDU INDIA
शरद पवार-उद्धव और आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। एमवीए ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को अपने में शामिल करने की घोषणा की।

विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने सर्वसम्मति से वीबीए को राजनीतिक सहयोगी के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। हम निरंकुशता के खिलाफ लड़ने के आपके रुख के लिए आभारी हैं।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के एक नेता ने मंगलवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की महाराष्ट्र इकाई विपक्ष के इंडिया गुट का हिस्सा बनी रहेगी। इससे पहले जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन का साथ छोड़कर केंद्र की सत्ता में काबिज एनडीए का दामन थाम लिया था। उन्होंने उलटफेर के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने 'इंडिया' को छोड़ते हुए भाजपा के साथ एक नई सरकार बनाई, जिसे उन्होंने 18 महीने से भी कम समय पहले छोड़ दिया था। इस पर पार्टी महासचिव और विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने कहा कि राज्य जद(यू) 'इंडिया' के साथ अपना संबंध जारी रखेगा। हमने अपने फैसले से अपने शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।"


पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक गणित बिहार से अलग है। यहां स्थिति अलग है। हम इंडिया के साथ अपना गठबंधन जारी रखना चाहते हैं। हमने सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान बुलढाणा की लोकसभा सीट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed