फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Versova–Bandra Sea Link renamed Veer Savarkar Setu Mumbai Trans Harbour Link renamed Updates

Maharashtra: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु हुआ; मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला

Wed, 28 Jun 2023 07:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 07:23 PM IST
सार

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Versova–Bandra Sea Link renamed Veer Savarkar Setu Mumbai Trans Harbour Link renamed Updates
Versova-Bandra Sea Link - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है। पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर फैसला लिया था।

विज्ञापन

 



इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।


पिछले महीने किया था एलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी एलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

विपक्ष पर साधा था निशाना
देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोकशाही का पवित्र मंदिर का लोकार्पण वीर सावरकर की जयंती के एतिहासिक दिन पर हुआ। यह सभी लोगों के लिए एतिहासिक घटना थी। देश के 140 करोड़ लोग इसमें सहभागी बने और इसमें सभी लोगों को हिस्सा लेना चाहिए था। उनका इशारा विपक्षी दल की तरफ था।

 शिंदे सरकार पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों को प्रतिदिन 300 रुपये देगी  
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों के भरण-पोषण के लिए बड़ा निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी जेलों में बंद राज्य के मछुआरों के परिवारों को रहने के खर्च के लिए प्रतिदिन 300 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय यहां कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। बता दें कि गुजरात सरकार पड़ोसी देश की हिरासत में मछुआरों के परिवारों को समान सहायता प्रदान करती है। 

पीएफआई के स्टिकर चिपकाने के आरोप में शख्स गिरफ्तार
नवी मुंबई में एक इमारत के अंदर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के स्टिकर पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने बुधवार को वहां रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  आरोप है कि व्यक्ति ने शरारत में स्टिकर चिपकाए, क्योंकि हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों और इसके कुछ निवासियों के बीच विवाद था। पुलिस ने बताया कि आरोपी (68 वर्षीय) ने न्यू पनवेल की हाउसिंग सोसाइटी में 'पीएफआई जिंदाबाद' के कुछ स्टिकर चिपका दिए थे और कुछ फ्लैटों के बाहर पटाखा बम और अगरबत्ती भी बांध दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed