फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra, Uttar Pradesh, Haryana and Punjab demands covid Care Coaches from Indian Railways

कोरोना से जंग: महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की तरफ से कोविड केयर कोच की मांग

Thu, 22 Apr 2021 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 22 Apr 2021 07:54 PM IST
सार

रेलमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु लखनऊ से बोकारो स्थित स्टील प्लांट के लिए चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी से आगे निकल चुकी है। ट्रेन तेज गति से चले, इसके लिए रास्ते में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है...

विज्ञापन
Maharashtra, Uttar Pradesh, Haryana and Punjab demands covid Care Coaches from Indian Railways
रेलवे का कोविड केयर कोच - फोटो : ANI (File)

विस्तार

देश में सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राज्यों में बढ़ते मरीजों से अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। ऐसे में यदि जरूरत पड़ी तो मरीजों को रेलगाड़ी में तैयार किए गए कोविड केयर कोच में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की मांग पर रेलवे यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की सरकारों की तरफ से कोविड केयर कोच को लेकर रेलवे से कोविड केयर कोच की उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी गई हैं।

विज्ञापन


नाम न छापने के अनुरोध पर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से कहा, अभी तक महाराष्ट्र के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब की राज्य सरकारों की तरफ से कोविड केयर कोच की उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी गई है। कोचों की जानकारी सभी सरकारों को भेज दी गई है। जैसे-जैसे राज्य सरकारें जिन भी जिलों में मांग करेंगी हम वहां उन्हें कोच उपलब्ध करवाएंगे। हालांकि अभी सरकारों ने किस जिले में कितने कोच की जरूरत होगी ऐसी कोई भी जानकारी रेलवे से साझा नहीं की है। बाकि अन्य राज्य सरकारों का भी रेलवे से लगातार संपर्क में बना हुआ है।
विज्ञापन


इस बीच राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने मदद के तौर पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जंक्शन से बुधवार रात बोकारो रवाना की गई है। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने के लिए लखनऊ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो भेजी जा रही है। ताकि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित रहे। रेलमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु लखनऊ से बोकारो स्थित स्टील प्लांट के लिए चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस वाराणसी से आगे निकल चुकी है। ट्रेन तेज गति से चले, इसके लिए रास्ते में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि बिना किसी रेड सिग्नल के यह ट्रेन जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंच सके।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मरीजों की वजह से ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे ने फैसला किया है कि वहां पर भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जाएगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की योजना है। मध्यप्रदेश में राउरकेला और बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed