फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: uttar bharatiya sangh gets invitation from Mumbai for Ram mandir inauguration ceremony

Maharashtra: राम मंदिर उद्घाटन समारोह में मुंबई से उत्तर भारतीय संघ को मिला न्योता

Thu, 28 Dec 2023 05:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

मुंबई से अभी तक जिन नामचीन हस्तियों को निमंत्रण पत्र मिला है, उनमें मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भी शामिल है। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व रामलला के दर्शन में शामिल होने के लिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है...

विज्ञापन
Maharashtra: uttar bharatiya sangh gets invitation from Mumbai for Ram mandir inauguration ceremony
uttar bharatiya sangh bhavan mumbai - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश के चुनिंदा लोगों को न्योता मिल रहा है। मुंबई से अभी तक जिन नामचीन हस्तियों को निमंत्रण पत्र मिला है, उनमें मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भी शामिल है। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व रामलला के दर्शन में शामिल होने के लिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

श्री राम मंदिर निर्माण की घोषणा होने के दूसरे दिन ही संतोष सिंह के पिता और उत्तर भारतीय संघ के तत्कालीन अध्यक्ष दिवंगत आरएन सिंह ने एक करोड रुपये की धनराशि दान की थी। संघ की तरफ से यह श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति आस्था और समर्पण था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से न्योता मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले इस एतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मेरे कई जन्मों के पुण्य और प्रभु श्रीरामचंद्र की अपार कृपा का फल है। इसका सारा श्रेय मेरे पिता बाबू आरएन सिंह को जाता है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed