फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Updates: मराठवाड़ा में बीते तीन माह में 269 किसानों ने की खुदकुशी; मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन जमीन से नीचे

Wed, 23 Apr 2025 07:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Apr 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
किसानों की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने आत्महत्या की, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। मराठवाड़ा संभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्याओं से जुड़ी जानकारी दी गई। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले हैं, जिसमें बीड भी शामिल हैं, जहां पिछले साल 2024 में जनवरी से मार्च के बीच 44 किसानों ने जान दी थी। जबकि, 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 71 किसानों ने अपनी जान दी। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान मराठवाड़ा में 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। जबकि, इस साल किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा बढ़कर 269 पहुंच गया। इस साल जनवरी से मार्च के बीच बीड में 71, छत्रपति संभाजीनगर में 50, नांदेड़ में 37, परभणी में 33, धाराशिव में 31, लातूर में 18, हिंगोली में 16 और जालना में 13 किसानों ने आत्महत्या की। 
विज्ञापन


जमीन से 100 फीट नीचे बन रहा मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन: रेल मंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन की प्रगति का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए रेल मंत्री ने लिखा कि मुंबई का बुलेट ट्रेन स्टेशन जमीन से 100 फीट नीचे आकार ले रहा है। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अब तक महाराष्ट्र से जुड़ी 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। महाराष्ट्र के लिए 23 हजार करोड़ से अधिक का आवंटन किया जा चुका है। रेल मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने महाराष्ट्र के लिए केवल 1 हजार करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक दिया था, जिसे अब प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 20 गुना बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed