फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने फिर भाजपा को घेरा; मुंबई में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग, तीन लोग जख्मी

Sun, 09 Mar 2025 06:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार पर मुंबई में धारावी के पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं में अदाणी समूह का पक्ष लेने और शहर को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया। पार्टी के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने मुंबई के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी जैसी सुविधाओं और प्रोत्साहनों की मांग की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महानगर की आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित तरीके से कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,  'गिफ्ट सिटी को दी जाने वाली सब्सिडी और सुविधाएं मुंबई को भी दी जानी चाहिए। भाजपा जानबूझकर मुंबई की आर्थिक स्थिति को कमजोर बना रही है।'

विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने बाद में एक बयान में बताया कि पाइपलाइन ‘जेसीबी से अनियंत्रित खुदाई के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।

विज्ञापन

 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दिन में बताया था कि अंधेरी (पूर्व) इलाके के तक्षशिला में एक गुरुद्वारे के पास शेर-ए-पंजाब सोसायटी में सड़क के बीच से गुजरने वाली महानगर गैस लिमिटेड की पाइपलाइन से रिसाव होने से शनिवार देर रात 12.35 बजे आग लग गई। यह ‘लेवल वन’ की आग थी, जिसने वहां से गुजर रही दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

नागपुर में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क का उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क का उद्घाटन किया।
 
 

पुणे में बीच सड़क पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुणे डीसीपी हिम्मत जाधव ने कहा, 'आज सुबह एक युवक ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और अश्लील हरकत की... येरवदा पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 270, 281, 285 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है...मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी गौरव आहूजा को पुणे शहर पुलिस ने कराड से गिरफ्तार किया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक येरवडा रवींद्र शेलके ने बताया कि उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed