फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: मुंबई पर अहम बैठक से आदित्य नदारद, शिंदे गुट ने कसा तंज; ठाणे से कई बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने गुरुवार को दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी खेमे के नेता आदित्य ठाकरे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सामना करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि वे मुंबई शहर जिले पर विकास पैनल की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसकी अध्यक्षता शिंदे कर रहे थे। एकनाथ शिंदे, जो मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री हैं और शिवसेना के भी प्रमुख हैं, ने जिला योजना एवं विकास परिषद (डीपीडीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, मुंबई शहर के लिए 2024-25 के लिए 690 करोड़ रुपये की विकास योजना को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


आमतौर पर, डीपीडीसी की बैठकों के लिए एक जिले के विधायकों, एमएलसी और सांसदों को आमंत्रित किया जाता है। इसलिए मुंबई शहर के विधायक गुरुवार को बैठक में शामिल हुए। हालांकि, मुंबई की वर्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) विधायक ठाकरे डीपीडीसी की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी ने पूर्व राज्य मंत्री पर निशाना साधा। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने दावा किया, 'उन्हें (ठाकरे) अपने निर्वाचन क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है। एक महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहना मुंबई और अपने निर्वाचन क्षेत्र (वर्ली) के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। उनमें संरक्षक मंत्री के रूप में शिंदे का सामना करने की हिम्मत नहीं थी।'
विज्ञापन


रोहिंग्या समाज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा: राणे
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने बुधवार को कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समाज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राणे ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या का यहां रहना हमारे समाज का इस्लामीकरण करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभव से पता चलता है कि यह मुंबई और देश के लिए एक गंभीर खतरा है। यह शहर या राज्य पर कब्जा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मंगल प्रभात लोढ़ा और किरीट सोमैया सहित भाजपा नेता मुंबई के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठी भाषा बोलने से रोकने वाली कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं: उदय सामंत
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि राज्य के निवासियों को उनकी मातृभाषा मराठी में बोलने से रोकने वाली किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त नीति बनाई जानी चाहिए। सामंत ने यह टिप्पणी तब की जब ठाणे जिले के डोंबिवली में कुछ गैर-मराठी निवासियों ने मराठी समुदाय के एक सामाजिक-धार्मिक समारोह (हल्दी कुंकू) का कथित तौर पर विरोध किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। सामंत ने कहा, 'मराठी हमारी मातृभाषा है, और हमें इसे बोलने से रोकने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब देना चाहिए। ऐसे धमकी भरे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब हम दूसरे राज्यों के लोगों से बात करते हैं, तो हम उनकी भाषा का सम्मान करते हैं। उसी तरह, अगर कोई हमें अपने राज्य में मराठी बोलने से रोकने की कोशिश करता है, तो कानून को और सख्त बनाया जाना चाहिए।'

समाजसेवी पनसारे की हत्या के 6 आरोपियों को जमानत
अंधविश्वास विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक गोविंद पनसारे की हत्या के 6 आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपियों को लंबी कैद के आधार पर बुधवार को जमानत दे दी। साल 2015 में पनसारे की हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एएस किलोर की एकल पीठ ने सचिन अंदुरे, गणेश मिस्किन, अमित देगवेकर, अमित बद्दी, भरत कुराणे और वासुदेव सूर्यवंशी की जमानत दे दी।

महाराष्ट्र में महिला की जीबीएस बीमारी से मौत, 16 नए मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को एक महिला की मौत ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) से होने का संदेह है। राज्य में इस दुर्लभ तंत्रिका विकार के 16 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, पुणे की 56 वर्षीय महिला की सरकारी ससून जनरल अस्पताल में जीबीएस के कारण मौत हो गई।

अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अवैध प्रवासियों को किराए पर अपना मकान देने वाले मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने मंगलवार शाम मनोरपाड़ा में स्थित नगर निकाय के पुनर्वास ‘चॉल’ पर छापा मारा। वहां एक कमरे में 38 से 50 साल की उम्र की चार बांग्लादेशी महिलाएं रह रही थीं। जांच के दौरान वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। पुलिस ने उन चारों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद उनके और मकान मालिक के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस बीच पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवारा कुत्ते को कुचलकर मार डालने के आरोप में एक स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना मंगलवार को अंबरनाथ इलाके में हुई। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जब चालक एक मंदिर के पास बस को मोड़ रहा था, तभी सड़क पर एक आवारा कुत्ता वाहन के नीचे कुचल गया। घटना को देखने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को मामले की सूचना दी और चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed