फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: फाइनेंस कंपनी की रकम हड़पने वाले कर्मचारियों की तलाश; अमेरिका में रह रहे युवक से एक लाख की ठगी

Mon, 13 Jan 2025 11:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ठाणे में एक फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों की तलाश शुरू की है। दोनों कर्मचारियों पर कंपनी के 8.9 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। भिवंडी टाउन थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच आरोपियों ने कथित तौर पर निवेश के लिए ग्राहकों से भुगतान एकत्र किया, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। जब उनसे कंपनी को पैसे लौटाने को कहा गया तो दोनों व्यक्ति भाग गए। कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


गैस कंपनी का अधिकारी बनकर ठगी
ठाणे के रहने वाले और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे एक व्यक्ति से एक पाइप्ड कुकिंग गैस सप्लाई कंपनी के अधिकारी बनकर जालसाजों ने करीब एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि ठाणे में रहने वाले और मौजूदा समय में न्यू जर्सी में कार्यरत युवक के पास 20 दिसंबर 2024 को उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने एमएनजीएल से होने का दावा किया और उसे बताया कि उसने गैस सेवा प्रदाता के बिलों का भुगतान नहीं किया है। जालसाजों ने विभिन्न भुगतान तरीकों के माध्यम से पीड़ित से 99,900 रुपये लिए। बाद में युवक को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ठाणे में ट्रक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत
ठाणे शहर में सोमवार को दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक मेट्रो निर्माण स्थल पर एक गड्ढे में गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चलाने वाले 15 वर्षीय नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना शहर के मुख्य घोड़बंदर रोड पर सूरज वाटर पार्क के पास देर रात ढाई बजे हुई और इस मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लातूर में 14 साल के लड़के की हत्या
महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार को 14 साल के लड़के रितेश रवींद्र गिरी की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके परिवार और अन्य लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस ने बताया कि रितेश और उसके तीन दोस्त शनिवार शाम को औसा तहसील के कमालपुर गांव में एक खेत में मिले थे, लेकिन रितेश रात को घर वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की और उसके एक दोस्त ने बताया कि उसने रितेश की धारदार हथियार से हत्या की थी। इसके बाद उसने शव को खेत में सोयाबीन के ढेर के नीचे छिपाया था। पुलिस को सूचना दी गई और शव वहां से बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बताया कि रितेश पर कई बार चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

पुलिस थाने के सहायक पर हमला
इस बीच गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने भादा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक पर हमला कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की टीम तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कुमार चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

मुंबई पुलिस ने एक लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए, चार गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने रविवार को एक लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सबसे पहले दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके से 500 रुपये के 200 नकली नोट मिले। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान उमरान बलबाले यासीन शेख और भीम बडेला के रूप में हुई।

साथ ही पुलिस ने पड़ोसी पालघर जिले में चौथे आरोपी नीरज वेखंडे (25) को पकड़ा और उसके पास से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और अन्य सामग्री जब्त की।

ठाणे में पतंग की डोर में उलझकर घायल शाहीन बाज़ को बचाया गया
ठाणे में एक शाहीन बाज़ को पतंग की डोर में उलझकर घायल होने के बाद बचाया गया। यह जानकारी वन्यजीवों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन के अधिकारी ने रविवार को दी। शाहीन बाज़ पेरेग्रीन बाज़ की एक उप-प्रजाति है, जो 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से उड़ सकता है। वन्यजीव कल्याण संघ के अभिजीत मोरे ने बताया कि पतंग की कांच से ढकी डोरी (मांझा) के कारण पक्षी के बाएं पंख पर गहरा घाव हो गया था। शनिवार को चंदनवाड़ी क्षेत्र के चांदीवाला कॉम्प्लेक्स में उसे बचाया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि हम उसकी चोट का इलाज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नुकसान की सीमा का आकलन किया जा रहा है। अभिजीत मोरे ने नागरिकों से अपील की कि अगर वे किसी घायल पक्षी को देखें, तो वे महाराष्ट्र वन विभाग की ‘हेलो फॉरेस्ट’ हेल्पलाइन नंबर 1926 पर जानकारी दें, ताकि समय पर बचाव और इलाज किया जा सके।

ठाणे में 5 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 10 साल का कठोर कारावास
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की एक अदालत ने पांच साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना छह साल पुरानी है और दोषी पीड़िता का पड़ोसी था। आठ जनवरी को जारी और रविवार को मिली आदेश की प्रति में विशेष पोक्सो जज डीएस देशमुख ने 33 वर्षीय दोषी व्यक्ति पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक संध्या एच म्हात्रे ने अदालत को बताया कि आरोपी ने मार्च 2019 में अपने घर में कार्टून फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। अपनी बेटी को डरी हुई देखकर लड़की की मां ने उससे बात की तो घटना का पता चला। उसकी शिकायत पर, उस समय आरोपी को पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। महात्रे ने कहा कि मामले में नाबालिग पीड़िता सहित अभियोजन पक्ष के पांच गवाहों ने अदालत में गवाही दी। सभी आरोपों को उचित मानते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और 10 जेल की सजा सुनाई। 

पालघर में एटीएम तोड़कर 25 लाख से अधिक की लूट
महाराष्ट्र के पालघर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक सरकारी बैंक के एटीएम को तोड़कर 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली और फरार हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बोईसर इलाके में रविवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे हुई। आरोपियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी में केवल एक ही युवक दिखाई दे रहा है। वारदात से पहले उसने सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे से ढक दिया था।

सीएम फडणवीस ने सोयाबीन खरीद के लिए 15 दिन का विस्तार मांगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य में सोयाबीन खरीद की अवधि 15 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य विपणन विभाग की पिछले 100 दिनों की गतिविधियों की समीक्षा की और सोयाबीन खरीद को परेशानी मुक्त बनाने के लिए एक स्थायी तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक में सीएम फडणवीस ने मैग्नेट परियोजना के तहत समृद्धि एक्सप्रेसवे के साथ कृषि हब स्थापित करने का सुझाव दिया। इन हब को सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए और उनके विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार करके प्रस्तुत की जानी चाहिए।

सीएमओ ने बताया कि सीएम फडणवीस ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की और राज्य में सोयाबीन खरीद को 15 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया। पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में प्रचार के दौरान सोयाबीन की कीमत का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया था। किसान नेताओं ने आरोप लगाया था कि अत्यधिक बारिश के कारण 2024 में नकदी फसल का उत्पादन प्रभावित होने के बाद किसानों को खुले बाजार में एमएसपी से कम पर सोयाबीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री ने आगे निर्देश दिया कि आमतौर पर नवंबर में निर्धारित सोयाबीन खरीद की तैयारी भविष्य में अक्तूबर तक पूरी कर ली जानी चाहिए। उन्होंने स्थायी खरीद प्रणाली के लिए मानदंडों को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हों। सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र के सभी चार संभागों में कृषि-लॉजिस्टिक्स हब के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया और बढ़ती मांग को देखते हुए प्याज भंडारण सुविधाओं की संख्या बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। सीएम ने कहा, 'प्याज भंडारण संरचनाएं किसानों के लिए एक उपयुक्त विकल्प हैं और इनका विस्तार किया जाना चाहिए।'

महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मूल्य समर्थन योजना के तहत सोयाबीन की खरीद अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बातचीत कर खरीद अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed