फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: शिवाजी प्रतिमा ढहने मामले में मूर्तिकार को मिली जमानत; जाली नोट छापने मामले में 3 लोग गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 12:03 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

छत्रपति शिवाजी महाराज की 28 फीट ऊंची मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। यह प्रतिमा पिछले साल अगस्त में ढह गई थी। न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की एकल पीठ ने आप्टे को 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। आप्टे ने वकील गणेश सोवानी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में यह दावा करते हुए जमानत मांगी थी कि मूर्ति तेज हवाओं के कारण गिरी थी।

विज्ञापन

प्रतिमा का उद्घाटन 4 दिसंबर,2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवा के राजकोट किले में किया था। यह पिछले साल 26 अगस्त को ढह गई थी। इसे 2.44 करोड़ रुपये की लागत से 12 फीट के आधार पर खड़ा किया गया था। वकील सोवानी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आप्टे की आगे की हिरासत की जरूरत नहीं है। राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कर्मियों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मेसर्स आर्टिस्ट्री के मालिक आप्टे ने कहा कि उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड की ओर से 8 सितंबर, 2023 को जारी कार्य आदेश के आधार पर कांस्य प्रतिमा बनाई थी।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी याचिका में दलील दी कि नौसेना डॉकयार्ड प्राधिकरण ने कभी भी किसी कलात्मक कमी या कमियों की शिकायत नहीं की। घटना के 9 घंटे के भीतर पीडब्ल्यूडी कर्मियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके पास धातु विज्ञान में कोई तकनीकी विशेषज्ञता नहीं है। सोवानी ने अदालत को यह भी बताया कि सह-अभियुक्त चेतन पाटिल को पिछले साल नवंबर में जमानत दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में जाली नोट छापने के मामले में 3 लोग गिरफ्तार
मध्य मुंबई के बायकुला में 500 रुपये के नकली नोट छापने और उन्हें चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नकली नोट पालघर जिले में छापे जा रहे थे और उन्हें बायकुला में बेचने के लिए लाया जा रहा था।

गुरुवार को पुलिस ने जाल बिछाकर तीन लोगों - ठाणे के उमरान बलबाले, बायकुला के याशिन शेख और भीम बडेला को गिरफ्तार किया। उमरान नकली नोट लाता था और बाजार में उन्हें वितरित करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 200 नकली नोटों के दो बंडल बरामद किए हैं।

बोतलों पर बदल रहे थे एक्सपायरी डेट,  हुआ विस्फोट...4 घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक फ्लैट में हुए विस्फोट में दो नाबालिगों सहित एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि फ्लैट में ये लोग इत्र की बोतलों पर समाप्ति तारीख बदलने की कोशिश कर रहे थे तभी बोतल में विस्फोट हो गया। हादसा मुंबई के बाहरी इलाके नल्ला सोपारा में रोशनी अपार्टमेंट में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। 

आदिवासी योजनाओं को प्रभावी तरीके से किया जाए लागू: फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदिवासी विकास विभाग को कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। 

राज्य में आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा करने वाली राज्य समिति के प्रमुख विवेक पंडित ने शनिवार को कहा कि आदिवासी समुदाय कई योजनाओं से वंचित हैं क्योंकि समन्वय का कोई निकाय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ये योजनाएं सही तरीके से लागू हों और आदिवासी समुदाय तक पहुंचे।

राज्य सरकार ने आदिवासी कल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए 24 बिंदुओं का एक कार्य योजना जारी की है। पंडित ने कहा, महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय, जैसे कि कटकारी और अन्य समूहों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

महाराष्ट्र: 1.15 करोड़ की लूट करने वाला आरोपी लातूर में गिरफ्तार 
पुलिस ने लातूर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने वाशिम जिले में 1.15 करोड़ रुपये की लूट की थी। पुलिस के मुताबिक, स्वप्निल कुमार (28 वर्षीय) को शुक्रवार को आसा रोड पर एक शादी हॉल के पास से गिरफ्तार किय गया। आरोप है कि पवार ने गुरुवार को वाशिम में हिंगोली गेट फ्लाईओवर के पास एक स्कूटर सवार पर हमला किया और उसका बैग लूट लिया, जिसमें 1.15 करोड़ रुपय थे। पवार को आगे की कार्रवाई के लिए वाशिम पुलिस को सौंप दिया गया है। 

आरएसएस एक वैचारिक संगठन, शरद पवार और उद्धव ठाकरे को लेनी चाहिए सीख: किरीट सोमैया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के बयान पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक वैचारिक संगठन है, जिससे शरद पवार और उद्धव ठाकरे को सीख लेनी चाहिए। लेकिन उन्हें 'वोट जिहाद' को खत्म करने का फैसला लेना चाहिए, जिसका महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में देशभक्त मतदाताओं ने विरोध किया था। 

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत के बयान पर सोमैया ने कहा, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने महाराष्ट्र चुनाव में अपनी इज्जत खो दी है और अब इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे मुंबई के स्थानीय चुनाव अकेले लड़ें या एक साथ। शिवसेना (यूबीटी) जो पिछले पच्चीस वर्षों से माफियागिरी और जबरन उगाही करती आ रही है, वह निश्चित रूप से बीएमसी चुनाव में खत्म हो जाएगी। 


  

रवींद्र चव्हाण को नियुक्त किया गया महाराष्ट्र भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष
 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र के विधायक रवींद्र चव्हाण को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed