फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Update: युवक से 46 लाख की धोखाधड़ी, रडार पर पांच संदिग्ध, ठाणे में कमरे की छत गिरने से एक की मौत

Sat, 29 Jun 2024 04:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 29 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर निवासी से निवेश पर उच्च रिटर्न का वादाा कर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इसके आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं ठाणे के भिवंडी में एक चॉल के कमरे की दीवार और छत गिर गई, इससे एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खारघर के 34 वर्षीय व्यक्ति ने 46 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पीड़ित मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कंपनी में काम करता है। उसने शिकायत की कि फरवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच आरोपियों ने संपर्क किया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपियों ने उससे मोबाइल पर ही बात की है, इसलिए आरोपियों की पहचान केवल उनके मोबाइल नंबर से की जा सकती है। आरोपियों ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में भाग लेने का लालच दिया और अच्छे रिटर्न का आश्वासन दिया। उन्होंने उसे निवेश और ट्रेडिंग में मदद करने के वादे पर व्हाट्सएप ग्रुप और विभिन्न लिंक उपलब्ध कराए। इस दौरान जालसाजों की मदद से पीड़ित ने निवेश और ट्रेडिंग में 46.23 लाख रुपये खर्च कर दिए। कुछ दिनों बाद जब पीड़ित ने अपना खाता चेक किया तो उसने देखा कि उसे अच्छा रिटर्न मिला है। लेकिन निवेश और कमाई वापस नहीं मिली। इसके बाद उसने आरोपियों से संपर्क करने की बहुत कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ठगे जाने का एहसास होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अपराध की जांच चल रही है। 
विज्ञापन


 वहीं खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 419 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) के साथ धारा 34 (सामान्य इरादे) के साथ-साथ आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक चॉल के कमरे की दीवार और छत गिर गई। छत गिरने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद यह घटना हुई।

भिवंडी के नारपोली के एक कमरे में एक 35 वर्षीय व्यक्ति रहता था। वह मूलत: बिहार के सीतामढ़ी का निवासी था। दोपहर तकरीबन 12 बजे उसके कमरे की छत और दीवार का हिस्सा गिर गया। जिसके नीचे वह दब गया। आस-पास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विमल विशेसर शाह के रूप में हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।Maharashtra Update: युवक से 46 लाख की धोखाधड़ी, रडार पर पांच संदिग्ध, ठाणे में कमरे की छत गिरने से एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed