Maharashtra Updates: 94 वर्षीय कानूनविद एजी नूरानी का निधन; 22 KG सोने के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कानून विशेषज्ञ और प्रसिद्ध लेखक अब्दुल गफूर मजीद नूरानी का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। नूरानी का जन्म 16 सितंबर, 1930 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। नूरानी ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून की डिग्री हासिल की थी। उनका कानूनी कॅरियर शानदार रहा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। इनमें ‘द कश्मीर डिस्प्यूट 1947-2012’, ‘आर्टिकल 370: ए कॉन्स्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ जम्मू एंड कश्मीर’, ‘द आरएसएस एंड द बीजेपी : ए डिविजन ऑफ लेबर’ और ‘द डिस्ट्रक्शन ऑफ हैदराबाद’ शामिल हैं। इसके अलावा वह विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों में स्तंभकार के रूप में नियमित लिखते रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन और बदरुद्दीन तैयबजी की जीवनियां भी लिखीं। कश्मीर के नियमित पर्यटक नूरानी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की लंबी हिरासत अवधि के दौरान उनका बचाव किया था और वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की ओर से डीएमके नेता की मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जे जयललिता के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पेश भी हुए थे।
सांविधानिक मामलों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए अत्यधिक सम्मानित नूरानी के कार्यों में भारतीय मुसलमानों से संबंधित मामलों पर व्यापक लेखन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने देशभर के दर्शकों को विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने के लिए सेमिनारों में कई पेपर प्रस्तुत किए हैं। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हुर्रियत काॅन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी ने शोक प्रकट किया।
22 किलोग्राम तस्करी वाले सोने के साथ तीन गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बहस्पतिवार को बताया की तीन आरोपियों को उस समय रोका, जब वे तस्करी का सोना लेकर जा रहे थे। उनके सामान की तलाशी ली गई तो 22.89 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 16.91 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपियों के बताए गए स्थान से 40 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
टाउनशिप में रहेंगे 7 लाख से अधिक धारावी निवासी
मुंबई के धारावी में रहने वाले 7 लाख से अधिक लोग अब राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित नई टाउनशिप में रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और मनोरंजन सुविधाएं भी होंगी।
Thane: नगर निकाय अधिकारी पर जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अपनी एक जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। उल्हासनगर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय पीड़िता एक क्लर्क है। उसने शिकायत की है कि आरोपी अक्सर किसी बहाने से अपने केबिन में बुलाता है गलत तरीके से छूता है। साथ ही संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
पीयूष गोयल बांद्रा-मडगांव ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाएंगे
पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार दोपहर को बांद्रा टर्मिनस और मडगांव के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाएंगे। एक विज्ञप्ति के मुताबिक नई ट्रेन मुंबई के पश्चिमी उपनगरों की कोंकण क्षेत्र और गोवा से कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया, "इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को कोंकण क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
Mumbai: ग्रेट डेन द्वारा हमला किए जाने से हैंडलर की मौत; कुत्ते के मालिक पर FIR
मुंबई में ग्रेट डेन कुत्ते के हमला करने से हैंडलर की मौत हो गई। कुत्ते ने प्रशिक्षण के दौरान 22 साल के हैंडलर पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई।
मधुसूदन मिस्त्री ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की
कांग्रसे पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी समिति के प्रमुख और अन्य नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोराट, सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य नसीम खान, सतेज पाटिल और सांसद प्रतिभा धनोकर के अलावा कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोराट, सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य नसीम खान, सतेज पाटिल और सांसद प्रतिभा धनोकर के अलावा कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मौजूद थे।
नवी मुंबई में महिला से दुष्कर्म और उसकी तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने कहा कि हाल में सातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची। चूंकि वह अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया। पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता। उसने कहा कि शिक्षक ने कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था।
हत्या के बाद शरीर के लापता अंगों की ड्रोन से तलाश करती है पुलिस
पुणे पुलिस हत्या के बाद शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला का मुला नदी के किनारे शव मिला था। लेकिन शरीर के कई अंग लापता हैं, जिनकी तलास के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है उसकी उम्र लगभग 40 साल है।