फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: मुंबई में रिक्शे का किराया देने को लेकर की हत्या; यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 290 वाहन सीज

Tue, 13 Aug 2024 01:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Aug 2024 01:14 AM IST
सार

मुंबई में ऑटोरिक्शे का किराया देने को लेकर कपड़ा कंपनी के एक कर्मचारी ने अपने साथी की हत्या कर दी। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मुंबई पुलिस ने 290 बाइक को सीज कर दिया। 

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 ऑटो रिक्शा का किराया देने को लेकर सह कर्मचारी की हत्या कर दी

विज्ञापन

मुंबई में ऑटोरिक्शा का किराया देने को लेकर कपड़ा बनाने की कंपनी के एक कर्मचारी ने अपने सहयगी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना कुर्ला की है। जहां 28 साले के सैफ जाहिद अली का सोमवार सुबह अपने साथी छक्कन अली से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई और आरोपी सैफ ने अपने साथी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

मुंबई पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 290 वाहन जब्त किए
मुंबई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 290 बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-मोटरबाइक सवारों के खिलाफ नौ से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 300 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक सीज की गईं। इसके साथ ही 221 दोपहिया वाहन सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल 1,176 ई-मोटरबाइकों पर कार्रवाई की गई और गलती करने वाले से 1.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे पर फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जा रहे एक बांग्लादेशी युवक को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद उस्मान कारामात अली बिस्वास के रूप में हुई। वह 2012 से गैरकानूनी रूप से भारत में रह रहा था। फर्जी पासपोर्ट पर 2016 व 2023 में दो बार सऊदी अरब जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed