फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Bandra Nashik Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: नवी मुंबई पुलिस ने 20 नाइजीरियाई को ड्रग्स के साथ दबोचा; बांद्रा टर्मिनस भगदड़ मामले की जांच शुरू

Tue, 29 Oct 2024 08:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Oct 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Bandra Nashik Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
रेलवे पुलिस ने सोमवार को पश्चिमी रेलवे के बांद्रा टर्मिनस पर एक दिन पहले हुई भगदड़ की जांच शुरू कर दी है। भगदड़ रविवार तड़के 2:45 बजे हुई, जब लोगों ने बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश की। टर्मिनस उन हजारों यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। रेलवे पुलिस डीसीपी मनोज पाटिल ने कहा, हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की पहचान इंद्रजीत सहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के तौर पर हुई है। दस घायलों में से सात का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कारोबारी से एक करोड़ की ठगी फर्जी आईपीएस अफसर गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एक कारोबारी से एक करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी गौरव रामचेश्वर मिश्रा (37) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनी, लालबत्ती लगी गाड़ी में सफर किया और रेलवे बोर्ड में महानिरीक्षक का फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 2018 में शिकायतकर्ता से मिला था और उसका विश्वास जीतने के बाद ठगी की।
विज्ञापन

स्पेन के प्रधानमंत्री ने मुंबई में मनाई दिवाली

Maharashtra Updates Thane Mumbai Bandra Nashik Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
स्पेन के प्रधानमंत्री ने मुंबई में मनाई दिवाली - फोटो : एएनआई
भारत दौरे पर आए स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने मुंबई में भारतीय लोगों के बीच दिवाली मनाई। उन्होंने दीप जलाने के साथ फुलझरी भी जलाई। स्पेन के राजकीय मेहमान ने भारतीय मिठाइयों का लुत्फ भी उठाया। इससे पहले स्पैनिश प्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर गए थे।
विज्ञापन

पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर दो बसों की टक्कर में दो की मौत

पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर राज्य परिवहन की दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 64 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे पुणे जिले के वरवंड गांव के पास घटी। बस में 110 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शराब पार्टी से 20 नाइजीरियाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

ठाणे के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खारघर इलाके में पार्टी कर रहे 13 महिलाओं और सात पुरुषों समेत 20 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 26.77 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की मेफेड्रोन ड्रग जब्त की।

एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पांच पुलिस निरीक्षकों, 150 कांस्टेबलों, दंगा निरोधी दस्ते के कर्मियों और एक फोरेंसिक टीम के सदस्यों समेत एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) के अधिकारियों ने सोमवार देर रात दो फूड जॉइंट पर छापा मारा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने नाइजीरियाई लोगों के कब्जे से 26,77,500 रुपये की कीमत की 107 ग्राम मेफेड्रोन और शराब जब्त की।
 

नवी मुंबई में महिला से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी, चार साइबर जालसाजों पर मामला दर्ज

ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर की महिला (33) से 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार साइबर जालसाजों के खिलाफ जांच शुरू की। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 23 से 25 अक्तूबर के बीच हुई। आरोपियों ने पीड़िता से कई बार संपर्क किया और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का प्रतिनिधि होने का दावा किया। उन्होंने महिला से कहा कि उस पर धन शोधन, मानव तस्करी, अवैध विज्ञापन और सार्वजनिक उत्पीड़न जैसे कई आरोप हैं।
उन्होंने कहा कि अगर वह अपने खिलाफ दर्ज मामले खत्म करना चाहती है, तो उसे कुल 12.35 लाख रुपये देने होंगे। उसने उनके निर्देशों का पालन किया और राशि भेज दी। हालांकि, रकम भेजने के बाद वह उनसे संपर्क नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 27 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed