फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates pune nagpur mumbai navi mumbai palghar other districts crime politics accidents news

Maharashtra Updates: पुणे में नशे में धुत टेम्पो चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मारी, हादसे में एक महिला की मौत

Mon, 09 Sep 2024 06:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates pune nagpur mumbai navi mumbai palghar other districts crime politics accidents news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के पुणे शहर में नशे की हालत में टेम्पो चला रहे चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायल भी हुए। यह घटना रविवार को 9.15 बजे पौड रोड पर घटी। आरोपी चालक आशीष पवार को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में चालक पौड रोड पर लापरवाही से वाहर चला रहा था। इस दौरान उसने चार-पांच अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में गीतांजलि अमराले की मौत हो गई, जबकि उनके पति संभाजी और दो अन्य सहोल पिटे और माधुरी दहोत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ठाणे में मादक पदार्थ रखने के आरोप मं दो गिरफ्तार

ठाणे में 13.43 लाख रुपये मूल्य की मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने आरोपी स्वरूप जीतेंद्र सावंत और संकेत संदीप लाड को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 58 एलएसडी डॉट्स और 9.551 ग्राम अन्य मादव पदार्थ मिला। 
 
विज्ञापन

ठाणे में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दो की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई इस हादसे में दो अन्य घायल भी हुए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात मुंब्रा-पनवेल रोड पर घटी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन तेज गति से आ रहा था और अचानक सड़क पर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

मराठवाड़ा में बारिश के कारण 53 लोगों की मौत

मराठवाड़ा में इस वर्ष मानसून की शुरुआत से अब तक बारिश के कारण 53 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  राजस्व विभाग की ओर से साझा की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से छह सितंबर के बीच पूरे मराठवाड़ा में बारिश के कारण 1,269 मवेशी मारे जा चुके हैं। मराठवाड़ा के कम से कम 284 राजस्व क्षेत्रों में एक सितंबर को भारी बारिश हुई। अन्य सूखाग्रस्त इलाकों में भी भारी बारिश हुई। छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और लातूर जिलों में नौ-नौ मौतें दर्ज की गईं। वहीं, परभणी में आठ, बीड में छह, जालना और हिंगोली में पांच-पांच और धाराशिव में दो लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed