फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates: NCP Ajit Pawar faction leader Sachin Kurmi was murdered Mumbai Police Know all

Maharashtra: मुंबई में NCP नेता की हत्या, 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या; लॉजिस्टिक फर्म के गोदाम में लगी आग

Sat, 05 Oct 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 05 Oct 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates: NCP Ajit Pawar faction leader Sachin Kurmi was murdered Mumbai Police Know all
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सचिन की हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस बीच बीते दिन मुंबई के माहिम में 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में लगे अधिकारी ने बताया कि उसने कपड़ बाजार स्थित बुरहानी हवेली में फांसी लगा ली। वह पिछले दो सालों से डिप्रेशन का इलाज करा रही थी और तब से घर पर ही रहती थी। डिप्रेशन के कारण उसे पैनिक अटैक आते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सुबह उसने अपनी बहन से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बहन पास में ही रहती है। इसके बाद लड़की ने उस समय फांसी लगा ली, जब उसकी बहन पास में ही अपने घर गई हुई थी और उनकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। उन्होंने बताया कि माहिम पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे जिले में लॉजिस्टिक फर्म के गोदाम में लगी आग
ठाणे जिले में शनिवार तड़के एक लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नागरिक अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आग भिवंडी के वलशिंद गांव में एक गोदाम में सुबह करीब 2.35 बजे लगी। भिवंडी से दो दमकल गाड़ियां और पड़ोसी कल्याण और मुंबई से कुछ और गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं और आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकारी ने बताया कि परिसर से उठता धुआं दूर से देखा जा सकता था। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण की चोरी करने के आरोप में छह गिरफ्तार

ठाणे में पुलिस ने मोबाइल टावरों से उपकरण चेरी करने के आरोप में एक गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 40 लाख रुपये का सामान बरामद किया। ये गैंग चोरी के 20 मामलों में शामिल था। आरोपी मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस 5जी नेटवर्क के कामकाज के लिए आवश्यक एजेडएनए कार्ड की चेरी की जांच कर रही थी। उन्होंने मीरा-भयंडर और वसई-विरार इलाकों में जांच का विस्तार किया। तकनीक और खुफिया इनपुट के जरिए पुलिस ने गैंग का पता लगाया। उनके पास से 36 कार्ड बरामद किए। जांच में पता चला कि केवल मुंबई ठाणे और नवी मुंबई में ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल से भी उपकरण चुराए गए थे। 

 

पालघर: बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने बच्चों का अपहरण करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यो को गिरफ्तार किया है और दो लड़कों को बचाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
 
शुक्रवार की रात पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। तभी मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर छोटे पुल के नीचे कुछ लोगों के बीच झगड़े को देखकर वह रुक गई। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान पुलिस ने देखा कि वहां आठ और पांच साल के दो बच्चे मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि बच्चों ने बताया कि इस गिरोह ने ठाणे जिले के कल्याण से उनका अपहरण किया था। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चों को कल्याण पुलिस को सौंपा गया। पाटिल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सांगली जिले के मीरज के रहने वाले हैं। 

पुणे में छात्र को पीटने और घायल करने पर शिक्षक पर मामला दर्ज
पुणे पुलिस ने एक निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल में कक्षा छह के एक छात्र को इसलिए पीटकर घायल कर दिया कि अपनी शर्ट ठीक से नहीं पहन रखी थी।

पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर स्वर्ग गेट पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 2015 के बाल न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 27 सितबंर को शहर के एक निजी स्कूल में हुई। आरोपी शिक्षक संदीप भोसले ने छात्र को शर्ट ठीक से न पहनने पर पीटा, जिससे छात्र को चोटें आईं और खून बहने लगा। शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

नागपुर में शख्स गिरफ्तार, महिला को बिजली के झटके देने की कोशिश करने का आरोप
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक महिला को बिजली झटके देने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
आरोपी विक्की हजार (31 वर्षीय) की चार महीने पहले सोशल मीडिया पर तलाकशुदा महिला से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों रोमांटिक रिश्ते में बंध गए। पुलिस के मुताबिक, चीजें तब और खराब हो गई जब महिला ने रिलेशनशिप खत्म कर दिया और उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हजारे शनिवार की सुबह महिला के घर पहुंचा और आंगन के एक कमरे में छिप गया। जब महिला काम पर जाने की तैयारी कर रही थी तो उसने उसे पकड लिया और उसके गले में बिजली की मोटर का तार बांध दिया और बिजली का झटका देने की कोशिश की। 

 

मुंबई में भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग
मुंबई के सेवरी इलाके में स्थित भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि फायर कर्मियों को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, आगजनी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम ने पकड़ा 84 लाख का सोना 
4-5 अक्टूबर की रात को मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने दो बक्सों में 1.165 किलोग्राम सोना जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 84 लाख रुपये थी। इसके अलावा 63.98 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई। सोना शरीर पर छिपा हुआ पाया गया और विदेशी मुद्रा ट्रॉली बैग और यात्रियों के केबिन बैग के खोखले हैंडलबार के अंदर थी। इस मामले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed