फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

महाराष्ट्र: BJP ने कामरा खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव किया पेश; ठाणे के संपत्ति विवाद में हत्या का प्रयास

Wed, 26 Mar 2025 01:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Mar 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने बुधवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। दरेकर ने विधान परिषद में यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए एक गाना प्रस्तुत किया। इसके अलावा, सुषमा अंधारे ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो दरेकर के अनुसार सदन की अवमानना के बराबर है।

विज्ञापन


दरेकर ने कहा कि दोनों ने अपनी टिप्पणियों से विधायिका की गरिमा का उल्लंघन किया है। इस पर शिवसेना विधायक रमेश बोरनारे ने भी सुषमा अंधारे के खिलाफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मजाक उड़ाने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। पीठासीन अधिकारी संजय केलकर ने कहा कि इस नोटिस पर स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


ठाणे के व्यापारी से ठगी, संपत्ति विवाद में हत्या का प्रयास
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यापारी को 10 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाल ने कथित तौर पर 22 लाख रुपये ठग लिए। शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पिछले साल मार्च से जुलाई के बीच अंबरनाथ क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यापारी से संपर्क किया और लोन दिलाने की पेशकश की। इसके बदले में आरोपी ने 22,07,180 रुपये की कमीशन फीस और अन्य शुल्क मांगे। राशि का भुगतान करने के बाद पता चला कि लोन के लिए दिए गए दस्तावेज जाली थे। इसके चलते व्यापारी को न तो लोन मिला और न ही पैसे वापस हुए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद में तीन रिश्तेदारों की हत्या का प्रयास
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने तीन रिश्तेदारों की हत्या की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी ने 23 मार्च को भिवंडी इलाके में अपने घर में तीन पीड़ितों- 19 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी बहन और मां पर चक्की के पत्थर से हमला किया। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

ठाणे में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 15 लाख रुपये ठगे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 37 वर्षीय महिला से कुछ लोगों ने वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 15.14 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार, जालसाजों में एक महिला भी शामिल थी। जालसाजों ने पिछले साल फरवरी से जुलाई के बीच डोंबिवली निवासी महिला से संपर्क किया था। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को कुछ कार्य देकर उन्हें ऑनलाइन पूरा करने को कहा। आरोपियों ने काम के लिए आकर्षक रिटर्न का आश्वासन दिया और 15,14,460 रुपये का ऑनलाइन लेनदेन कर लिया। जब आरोपियों को दी गई राशि वापस नहीं मिली तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लातूर में बकाया वसूली, राजस्व विभाग का एक्शन
महाराष्ट्र के लातूर नगर निगम (LMC) पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया होने का मामला सामने आया है। वसूली के लिए राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। इसमें 32 दुकानें हैं। कॉम्प्लेक्स का मालिकाना हक लातूर नगर निगम के पास है। नगर निगम अपने वाणिज्यिक परिसरों में बिजनेस करने वाले व्यापारियों से संपत्ति कर वसूलता है। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से गैर-कृषि कर भी वसूला जाता है। इन भुगतानों की जिम्मेदारी नगर निगम पर आती है। सोमवार को कॉम्पलेक्स सील करने की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने आक्रोश प्रकट किया था। हालांकि, उनकी अपील के बाद मंगलवार को उनकी दुकानों की सील हटा दी गई।
 

मुंबई पुलिस ने आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पर दर्ज की एफआईआर
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 'बदनाम' करने की कोशिश करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के मुताबिक एक यातायात पुलिस कॉन्स्टेबल का वीडियो अपलोड कर यशवंत बंडगर ने कथित रूप से पुलिसकर्मी विकास पोल की मानहानि करने का प्रयास किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोपी बंडगर को विकास ने दंडित किया, जिससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मुंबई में कॉन्सटेबल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अजित पवार के सहयोगी बने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष
एनसीपी विधायक अन्ना बनसोड़े को बुधवार को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। तीन बार विधायक रह चुके बनसोड़े उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी सहयोगी हैं। बनसोड़े को उपाध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव पवार ने रखा और भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया। प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और स्पीकर राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि बनसोड़े निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा), उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार और विपक्षी नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने बनसोड़े को उनकी सीट तक पहुंचाया। अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बनसोड़े पुणे जिले के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने डी मार्ट के कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर मुंबई में डीमार्ट स्टोर के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना मंगलवार को अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा में हुई। एक वायरल वीडियो में स्टोर कर्मचारी को एक ग्राहक से यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं मराठी में नहीं बोलूंगा, मैं केवल हिंदी में बोलूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो। जब मनसे को इसका पता चला तो पार्टी की वर्सोवा इकाई के अध्यक्ष संदेश देसाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक समूह स्टोर पर पहुंचा और उन्हें कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि स्टोर कर्मचारी ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed