फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Thane Palghar Pune latur Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: महायुति में सीएम को लेकर कोई झगड़ा नहीं- बावनकुले; लातूर जल संकट पर NCP(SP) ने चिंता जताई

Tue, 23 Jul 2024 09:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 23 Jul 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Thane Palghar Pune latur Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महायुति में सीएम को लेकर कोई झगड़ा नहीं- बावनकुले
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि अमित भाई (वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार महायुति बनाएगी। इसलिए मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। एकनाथ शिंदे (वर्तमान) मुख्यमंत्री हैं और भाजपा के पास सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं, इसलिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार होगी। उन्होंने कहा, भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस हमारे नेता हैं। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं और अजित दादा (अजित पवार) उपमुख्यमंत्री हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी भाजपा के साथ महायुति सरकार का हिस्सा हैं।

लातूर जल संकट पर NCP शरद गुट ने चिंता जताई
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने लातूर में जल भंडारण की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और मांग की है कि क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों, निजी प्रतिष्ठानों, स्कूलों और कॉलेजों में वर्षा जल संचयन प्रभावी ढंग से किया जाए। पार्टी ने सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त शुभम क्यातमवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मानसून के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद, लातूर जिले में जलाशयों, झीलों और कुओं में जल स्तर में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है और मार्च से लातूर शहर के अधिकांश बोरवेल सूखे पड़े हैं। शहर के मुख्य जल स्रोत मंजारा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में पानी की कमी हो सकती है। एनसीपी (एसपी) ने कहा कि कुल 1,062 बोरवेल में से पिछले साल केवल 300 ही रिचार्ज किए गए थे और वर्षा जल संचयन को और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। एनसीपी सदस्यों ने मांग की कि लातूर नगर निगम को बोरवेल मालिकों, आवासीय परिसरों, इमारतों, निजी आवास समितियों, स्कूलों, कॉलेजों और निगम के स्वामित्व वाली सभी इमारतों के लिए वर्षा जल संचयन अनिवार्य बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में डकैती का आरोपी रंगाराम गिरफ्तार
सरकारी रेलवे पुलिस ने ठाणे जिले में कई सीसीटीवी कैमरों के जरिए पहचान करने के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले 45 साल के संदिग्ध लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जीआरपी अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी रंगाराम चौधरी चोरी की गई वस्तुओं को अपने मूल राज्य राजस्थान में बेचता था। कई रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद उसकी पहचान की गई। अधिकारी ने कहा कि बाद की जांच से पता चला कि वह ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि जीआरपी कर्मियों की एक टीम आरोपी के पैतृक गांव भी गई, जहां से चोरी की 4 लाख रुपये से अधिक के सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारी ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कल्याण और ठाणे क्षेत्रों में लंबी दूरी की ट्रेनों में डकैती के चार मामलों का पता चला है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या आरोपी इसी तरह के अपराधों में भी शामिल था।
विज्ञापन

अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत के बाद डॉक्टर पर केस दर्ज
नवी मुंबई के एक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसने कथित तौर पर एक महिला का अवैध गर्भपात कराया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पहले एक व्यक्ति और उसके दोस्त गजेंद्र दगड़खैरे और रविकांत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर महिला के शव और उसके दो बच्चों को पुणे में इंद्रायणी नदी में फेंक दिया था। मामले में पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के अस्पताल के एक डॉक्टर, जिसने गर्भपात किया था और एक महिला, जो एजेंट के तौर पर काम करती थी, को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गर्भपात की व्यवस्था करने के लिए आरोपी और महिला के बीच वित्तीय लेन-देन हुआ था। अधिकारी ने बताया कि मामले दोनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और प्रक्रिया का पालन किए बिना ही शव सौंप दिया। 9 जुलाई को नवी मुंबई से लौटते समय दगड़खैरे और गायकवाड़ ने कथित तौर पर महिला के शव को तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी में फेंक दिया। जब उसके दो और पांच साल के बच्चे रोने लगे तो दोनों ने उन्हें भी नदी में धकेल दिया। महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी और दगड़खैरे के साथ रिलेशनशिप में थी। महिला की मां ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। महिला और उसके दो बच्चों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed