फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates Mumbai pune thane palghar other districts crime politics accidents news in hindi

Maharashtra: बंबई HC के चीफ जस्टिस के रूप में आलोक अराधे ने ली शपथ, दिल्ली में BJP का समर्थन करेगी शिवसेना

Tue, 21 Jan 2025 02:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 21 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरे राज्य के किलों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ 31 मई तक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि कलेक्टरों को 31 जनवरी तक किलेवार अतिक्रमणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र की कुछ अहम खबरें।

विज्ञापन
maharashtra updates Mumbai pune thane palghar other districts crime politics accidents news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नासिक में एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम इगतपुरी तालुका में सिन्नर-घोटी रोड पर ऑटोरिक्शा की टक्कर ट्रक से हो गई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक अमोल विनायक घुगे (25) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी स्वरा और मार्तंड पिराजी अवाद (60) की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में मिला महिला का शव
मुंबई के पूर्वी उपनगर स्थित एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में मंगलवार को एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि भांडुप स्थित मॉल के बेसमेंट में एक मॉल कर्मचारी ने महिला का शव देखा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शव बेसमेंट में जमा पानी में तैर रहा था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान और उसके परिवार का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किलों से अतिक्रमण हटवाएगी फडणवीस सरकार
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरे राज्य के किलों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ 31 मई तक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि कलेक्टरों को 31 जनवरी तक किलेवार अतिक्रमणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित करने के लिए कहा है। यह समितियां एक फरवरी से 31 मई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान की निगरानी करेंगी। वहीं भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए सतर्कता समितियां भी गठित की जाएंगी। 

फडणवीस ने कहा कि निर्णायक कार्रवाई के लिए जनता की मांग बढ़ रही थी और सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र में 47 किले केंद्र द्वारा संरक्षित हैं और 62 किले राज्य द्वारा संरक्षित हैं। जबकि लगभग 300 असुरक्षित किले हैं। 

राज्य सरकार ने अतिक्रमण हटाने के लिए समितियों का गठन करने का आदेश दिया। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि जिला स्तरीय समितियों में पुलिस आयुक्त, नगर निगम प्रमुख, वन अधिकारी और पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे यह तय करेंगे कि अतिक्रमणों से कुशलतापूर्वक निपटा जाए और कानून-व्यवस्था कायम रहे। किलों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि ऐतिहासिक स्थल भावी पीढ़ियों के लिए अच्छी तरह संरक्षित रहें।

वैतरणा स्टेशन पर आई तकनीकी खराबी
पश्चिम रेलवे के वैतरणा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आई। इसके चलते मुंबई में प्रवेश करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंचीं। अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें 20 से 30 मिनट देरी से चल रही हैं। साथ ही उपनगरीय ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वैतरणा रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन आठ बजे तक परिचालन बहाल कर दिया गया और सेवाएं सामान्य हो गईं।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने बंबई HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश अराधे को पद की शपथ दिलाई। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री और राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने मुख्य न्यायाधीश को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इससे पहले, सौनिक ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की अधिसूचना पढ़ी।

दिल्ली में भाजपा का समर्थन करेगी शिवसेना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दिल्ली भाजपा के सभी उम्मीदवारों को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की।

सीएम फडणवीस को शिवसेना सांसद ने लिखा पत्र

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि जहां भी कोई बांग्लादेशी अवैध तरीके से रह रहा है, उसे जल्द से जल्द निर्वासित किया जाना चाहिए... सैफ अली खान के घर पर जो घटना हुई वो बहुत ही चिंताजनक है। मुंबई को और सुरक्षित बनाने के लिए इस ऑडिट की आवश्यकता है... संजय राउत को राजनीति न करके सकारात्मक सुझाव देने चाहिए।'
 

‘मीडिया ट्रायल’ किसी का करियर खत्म कर सकता है- अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि पत्रकारों को सनसनी फैलाने से बचना चाहिए, उन्होंने कहा कि ‘मीडिया ट्रायल’ किसी का करियर खत्म कर सकता है। वे दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय में मंत्रालय अनी विधीमंडल वार्ताहार संघ के वार्षिक पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान करने के बाद बोल रहे थे। अजित पवार ने कहा कि हाल के समय में मीडिया के चेहरे में आमूलचूल परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव महत्वपूर्ण होगा। वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान योजना के तहत राशि बढ़ाने के निर्णय को लागू करने की वार्ताहार संघ के पदाधिकारियों की मांग का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सैफ अली खान पर हमले के मामले में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता के घर पर घुसपैठिया बांग्लादेश लौटने के लिए 50,000 रुपये मांग रहा था।

प्रवर्तन निदेशालय पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के रियल्टी डेवलपर के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

रेलवे गोलीकांड: अदालत का RPF के पूर्व कांस्टेबल की मानसिक चिकित्सा जांच का निर्देश

अदालत ने मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पूर्व कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी को मानसिक चिकित्सा जांच के लिए ठाणे मनोरोग अस्पताल में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश अकोला जेल के अधिकारियों के यह सूचित किए जाने के बाद दिया कि चौधरी मानसिक विकार से पीड़ित है। अदालत ने कहा कि चिकित्सा जांच के दौरान आरोपी को ठाणे जेल में रखा जाएगा।

चेतन सिंह चौधरी पर 31 जुलाई, 2023 को पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ सहयोगी सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वह इस समय मुंबई से करीब 550 किलोमीटर दूर अकोला जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसे चौधरी के इलाज पर कोई आपत्ति नहीं है और मुकदमे की सुविधा के लिए उसे ठाणे के क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed