फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai pune thane palghar nagpur and other districts accidents crime politics hindi news

Maharashtra: कुर्ला BEST बस हादसे के मृतकों का आंकड़ा आठ हुआ; ठाणे में कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

Mon, 16 Dec 2024 07:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Dec 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai pune thane palghar nagpur and other districts accidents crime politics hindi news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला बेस्ट बस हादसे में घायल होने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। इसी के साथ इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। बता दें कि नौ दिसंबर को कुर्ला इलाके में एक भीड़ भरी सड़क पर नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की इलेक्ट्रिक बस ने सात लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 42 घायल भी हुए थे। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। घायलों में एक की पहचान फजलु रहमान के तौर पर की गई हा, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए बेस्ट ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। बस चालक संजय मोरे पुलिस की हिरासत में है। बेस्ट प्रशासन ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक बस चलाने की अनुमति देने से पहले मोरे को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन

पिता ने छह साल की बेटी से किया दुष्कर्म

ठाणे में अपनी छह साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 42 वर्षीय आरोपी डोंबिवली इलाके का रहने वाला है। उसने कई मौकों पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस साल जून से जब भी बच्ची अकेली होती थी वह इस अपराध को अंजाम देता था। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे के दो इलाकों में छापेमारी के दौरान 1.85 करोड़ की नकली दवाएं जब्त

ठाणे में खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने दो स्थानों पर छापेमारी के तहत 1.85 करोड़ कीमत की नकली दवाएं जब्त की। यह छापेमारी भिवंडी और एक अन्य स्थान के गोदाम में मारी गई। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफडीए के अधिकारी ने शिकायत में बताया कि जांच से मालूम चला कि आरोपी नकली दवाएं बना रहा था औरर बेच रहा था। कई राज्यों में इन नकली दवाओं को वितरित किया गया। शनिवार को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 276, 277, 278 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्त अपनी पत्नी को पिटता था और पैसे के लिए उसे परेशान करता था। 26 वर्षीय पीड़िता ने पनी शिकायत में बताया कि 2022 मार्च से ही उसका पति उस पर अत्याचार कर रहा था। उसने दावा किया कि उसका पति उससे 50 हजार रुपये की मांग करता था, क्योंकि उसे शादी में दहेज नहीं मिला था। शनिवार महिला के पति और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

मां की डांट से नाराज बेटी पुल से खाड़ी में कूद गई

ठाणे में मां की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय लड़की अपना घर छोड़कर चली गई और एक पुल से खाड़ी में कूद गई। नौ दिनों के बाद उसका शव एक नाले के पास पड़ा मिला। यह घटना डोंबिवली इलाके की है। पुलिस ने बताया कि लड़की मोबाइल फोन पर अत्यधिक समय बिता रही थी।पांच दिसंबर को उसकी मां से उसे डांटा और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा, लेकिन गुस्से में वह घर छोड़कर चली गई। जब उसकी खोजबीन की गई तो वह कहीं नहीं मिली और परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर एक शव नाले में मिला और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed