फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics events and other news in hindi

Maharashtra : बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की मुंबई में हुई सर्जरी; अकोला में मनोचिकित्सक ने की आत्महत्या

Sun, 22 Jun 2025 03:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Jun 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics events and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

एयरलाइन की एक महिला पायलट ने शहर में उबर कैब के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11.15 बजे तब हुई जब 28 वर्षीय महिला दक्षिण मुंबई से अपने घर घाटकोपर लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नौसेना अधिकारी हैं, लेकिन सरकारी आवास न मिलने के कारण वह नौसेना आवासीय परिसर में रहते हैं, जबकि वह घाटकोपर में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में रात्रि भोजन के बाद उनके पति ने उनके लिए उबर कैब बुक की।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर ने 25 मिनट बाद रूट बदल दिया और दो पुरुषों को कैब में बैठने दिया। उनमें से एक पीछे की सीट पर उनके बगल में बैठा था। उसने ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उन्होंने चिल्लाया तो उसने धमकी दी और ड्राइवर ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कुछ दूरी के बाद आरोपियों ने हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखी और दोनों यात्री कैब से उतरकर भाग गए। महिला ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि उसने दोनों को कैब में क्यों बैठने दिया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की मुंबई में हुई सर्जरी

बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की मुंबई के एक निजी अस्पताल में सफल सर्जरी हुई। यह सर्जरी सर्वाइकल आर्थराइटिस की हुई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई। अस्पताल के सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की स्पाइन सर्जरी हुई। सर्जरी सफल रही। पटनायक की हालत स्थिर है और फिलहाल उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है। बीजद समर्थक और कार्यकर्ता अपने नेता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में प्रार्थना कर रहे हैं। बीजद के कई शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रविवार को बालासोर जिले के बाबा जादेश्वर मंदिर और लिंगराज मंदिर में इकट्ठा हुए और नवीन पटनायक के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। बीजद नेता और भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास ने कहा कि नवीन पटनायक सिर्फ बीजद तक सीमित नहीं हैं और वे ओडिशा के जननेता हैं, जिन्हें ओडिशा के लोग बेहद प्यार करते हैं। 

अकोला में मनोचिकित्सक ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के अकोला में एक मनोचिकित्सक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 48 वर्षीय मनोचिकित्सक ने दवा की ओवरडोज लेकर जान दी। पीड़ित की पहचान प्रशांत जावरकर के रूप में हुई है, जिसने शनिवार को न्यू तापड़िया नगर इलाके में स्थित अपने घर में कुछ दवाओं का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। मनोचिकित्सक बीते कुछ वर्षों से एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। 
 
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर 11.39 करोड़ की कोकीन तस्करी की कोशिश नाकाम
मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए आइवरी कोस्ट (अफ्रीका) के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1,139 ग्राम कोकीन भारत में तस्करी कर लाने की कोशिश कर रहा था, जिसकी कीमत करीब 11.39 करोड़ रुपये है।

मामले में डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक यह विदेशी नागरिक 19 जून को सिएरा लियोन से मुंबई पहुंचा था। शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने ड्रग्स से भरे कैप्सूल निगल रखे थे ताकि जांच से बच सके। तुरंत उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नासिक कुंभ मेले से पहले सभी मार्ग होंगे अपग्रेड, CM फड़नवीस ने की घोषणा
महाराष्ट्र के नासिक में अगले साल अक्तूबर में होने वाले कुंभ को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर सीएमदेवेंद्र फडनवीस ने रविवार को घोषणा की कि शहर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख सड़क मार्गों का नवीनीकरण किया जाएगा। केंद्र की ओर से समर्थन में रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में नागपुर में हाई‑लेवल बैठक में निर्णय लिया गया।

सीएम फडणवीस ने कहा कि नासिक से जुड़ने वाली मुंबई, पुणे, धुळे, गुजरात मार्गों का सुधार होगा। साथ ही नासिक–त्र्यंबकेश्वर रोड को छह‑लेन में विकसित करने और नासिक रिंग रोड के निर्माण को मंजूरी मिली। शहर के द्वारका सर्कल को कळंबोली की तरह दो चरणों में विस्तार किया जाएगा—पहले कुंभ से पहले, फिर उसके बाद। इतने बड़े मेले में हजारों तीर्थयात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह जरूरी कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed