फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics event education and other news in hindi

Maharashtra: ठाणे में मवेशियों के अवशेष मिले, छह पर केस; पुलिसकर्मी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 03:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane palghar crime politics event education and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

ठाणे जिले के एक जंगल क्षेत्र में कथित तौर पर मवेशियों के अवशेष पाए गए। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अंबरनाथ क्षेत्र के कन्हेरे गांव में एक राहगीर ने शवों को खुले में पड़ा देखा और एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी, जिसने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कुलगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर गई। शवों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे। शवों के बारे में कहा गया है कि वे मवेशियों के हैं। छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी के खिलाफ 3.4 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा
नवी मुंबई में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर 3.48 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिसंबर 2013 से अक्टूबर 2024 तक आरोपियों के वित्तीय मामलों की जांच की। उल्वे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पाया गया कि पुलिसकर्मी ने 3.4 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय के वैध स्रोतों से 297 प्रतिशत अधिक है। सोमवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

गैस सिलेंडर में विस्फोट से फास्ट फूड वाहन में लगी आग
ठाणे में ऐरोली रेलवे स्टेशन के पास रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से फास्ट फूड वाहन में आ लग गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुआ, जिससे वाहन कुछ ही पलों में जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े पूरे इलाके में बिखर गए।

जालना में 35 करोड़ के मुआवजा घोटाले में 74 अधिकारी नामजद
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण में अनियमितताओं की जांच कर रही जांच समिति ने जालना जिले के अंबड और घनसावंगी तहसीलों में 34.97 करोड़ रुपये की हेराफेरी के लिए 74 सरकारी अधिकारियों को नामजद किया है। जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने यहां मीडिया से कहा कि घोटाला 2022 और 2024 के बीच प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण प्रक्रिया के दौरान हुआ। उन्होंने कहा, जांच में फर्जी लाभार्थियों, सरकारी प्रमाण-पत्रों के दुरुपयोग, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और एक ही व्यक्ति को कई भुगतान किए जाने का खुलासा हुआ है। अब तक दोषी अधिकारियों से 5.76 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं। समिति ने 1.19 लाख लाभार्थियों का सत्यापन किया। जिले की शेष छह तहसीलों में जांच जारी है और एक महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। 74 आरोपी अधिकारियों में 26 तलाठी, 31 ग्राम सेवक और 17 कृषि सहायक शामिल हैं। इन्हें नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

एकीकृत बस परिवहन योजना बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के लिए एकीकृत बस परिवहन योजना तैयार करने के लिए 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। शहरी विकास विभाग की ओर से मंगलवार को जारी सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के महाप्रबंधक टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के परिवहन एवं यातायात विभाग के प्रमुख इसके सचिव होंगे। ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, मीरा-भायंदर, भिवंडी-निजामपुर, उल्हासनगर और पनवेल के नगर आयुक्त, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और एमएमआरडीए के अतिरिक्त नगर आयुक्त के साथ पैनल का हिस्सा होंगे। पैनल को क्षेत्र में संचालित सभी सार्वजनिक बस परिवहन सेवाओं को एकीकृत करने के लिए एक व्यापक योजना का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने मोदी को कहा धन्यवाद
एनसीपी (सपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए धन्यवाद दिया। शरद ने कहा कि सब ठीक है। मोदी ने पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले से बातचीत में उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। बारामती से सांसद सुले उन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल थीं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा की थी। महाराष्ट्र एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष जयंत पाटिल के इस्तीफा की पेशकश पर पवार ने कहा कि उन्होंने (पाटिल) कहा है कि नए नेतृत्व को तैयार किया जाना चाहिए। देखते हैं कि सबके साथ चर्चा के बाद क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed